Divyanka Tripathi Story: दिव्यांका त्रिपाठी ने क्यों उठाया था खौफनाक कदम, चल पड़ी थी काला जादू के पीछे

Divyanka Tripathi Story: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर डबल खुशियां आईं हैं, दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्विन बॉय को जन्म दिया है, चलिए इसी बीच हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला किस्सा बताते हैं।

Update:2026-05-26 16:30 IST

Divyanka Tripathi Story

Divyanka Tripathi Story: टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन और खुसबूरत अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी मां बन चुकी हैं, 41 वर्ष की आयु में दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्विंस बॉय को जन्म दिया, एक साथ डबल खुशियों के आने से दिव्यांका और विवेक के साथ ही उनका पूरा परिवार और फैंस बेहद खुश हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रहीं हैं। इन सबके बीच चलिए हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ी एक ऐसी कहानी बताते हैं, जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे, जी हां! दरअसल उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय आया था, जब वे काला जादू करने लगी थीं।

दिव्यांका त्रिपाठी करने लगीं थीं टोना टोटका

दिव्यांका त्रिपाठी आज तक जितने भी किरदार पर्दे पर निभाए हैं, उन सभी को फैंस का खूब प्यार मिला, उनके सभी किरदार आज तक फैन के दिलों दिमाग में बसे हुए हैं, हालांकि लंबे समय से दिव्यांका त्रिपाठी किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं हैं, ऐसे में फैंस उन्हें टीवी पर देखना काफी मिस करते हैं, हालांकि अब दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत की है, उनके घर में दो नन्हे मेहमान आ चुके हैं, जिससे साफ है कि दिव्यांका त्रिपाठी अभी लंबे समय ब्रेक पर रहेंगी और अपना ध्यान अपने बच्चों पर लगाएंगी।

Full View

फिलहाल, इन सबके बीच हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली बात बताते हैं, जिसे सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इंसान प्यार में पागल हो जाता है, ये डायलॉग तो आपने सुना ही होगा, लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी प्यार में इस कदर पागल हो गईं थीं कि वे काला जादू के चक्कर में भी पड़ कर गई थीं। बता दें कि, विवेक दहिया से शादी करने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी एक्टर शरद मल्होत्रा से प्यार करती थीं, दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा लगभग 8-9 सालों तक रिलेशनशिप में थे, दोनों एक साथ "बनूं मैं तेरी दुल्हन" सीरियल में नजर आए थे, दिव्यांका त्रिपाठी शरद से बेहद प्यार करतीं थीं, शरद भी दिव्यांका से प्यार करते थे, उन्हें अचानक उन्हें क्या हुआ, उन्होंने दिव्यांका से ब्रेकअप कर लिया।


इस तरह शरद मल्होत्रा के ब्रेकअप से दिव्यांका त्रिपाठी बुरी तरह टूट गईं थीं, वे शरद मल्होत्रा से किसी भी तरह अलग नहीं होना चाहतीं थीं, बस इसी प्यार में पागल होकर दिव्यांका त्रिपाठी ने खौफनाक कदम उठा लिया था, दिव्यांका त्रिपाठी से ब्रेकअप का सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ और वे शरद को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो गईं। बस फिर क्या था, उन्होंने अंधविश्वास की राह पर चलना शुरू कर दिया, उन्होंने काला जादू करना शुरू कर दिया, टोना टोटका करने लगीं थीं। जी हां! इन सब बातों का जिक्र खुद दिव्यांका त्रिपाठी कर चुकीं हैं। हालांकि वे अंधविश्वास के चक्रव्यूह में पूरी तरह फंस नहीं पाईं थीं और उन्हें अहसास हुआ था वे ये सब गलत कर रहीं हैं, फिर उन्होंने खुद को समझाया और इन सबसे अपने कदम पीछे खींच लिए। शरद मल्होत्रा संग ब्रेकअप से वे बुरी तरह टूट गई थी, उन्हें लगा था उनकी जिंदगी ही खत्म हो गई है, लेकिन फिर धीरे धीरे वे इस दर्द से बाहर आईं।



 


Tags:    

Similar News