Ranveer Singh Controversy: ये है रणवीर सिंह की आज तक की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी, दर्ज हुई थी कई FIR

Ranveer Singh Controversy: रणवीर सिंह डॉन 3 के चलते विवादों में फंस गए हैं, आइए इसी बीच हम उनकी आज तक की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी के बारे में बताते हैं।

Update:2026-05-26 17:34 IST

Ranveer Singh Controversy

Ranveer Singh Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाएं हुए हैं, धुरंधर से मिली बड़ी सफलता के बाद, वे मुश्किलों में फंस गए हैं, दरअसल फरहान अख्तर की डॉन 3 के विवाद के चलते उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया है, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने सोमवार को डॉन 3 अचानक छोड़ने की वजह से रणवीर सिंह को बैन करने का फैसला सुनाया, रणवीर सिंह को लेकर ये पहला विवाद नहीं है, इससे पहले भी उनका नाम कई विवादों में फंस चुका है और एक विवाद तो ऐसा है कि इसके लिए उन्हें पुलिस स्टेशन में जाना पड़ा था, क्योंकि उन पर कई FIR दर्ज की गई थी, आइए जानते हैं।

रणवीर सिंह की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी

रणवीर सिंह बैक टू बैक दो विवादों में फंस गए, एक तो कांतारा मूवी की मिमिक्री कर, और दूसरा फरहान अख्तर की डॉन 3 को बीच में छोड़ कर, दोनों ही वजह से उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गईं, फिलहाल कांतारा वाली कंट्रोवर्सी से उन्हें राहत मिल गई है, कोर्ट ने केस रद्द करते हुए उन्हें एक बार चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर दर्शन करने का निर्देश दिया था, और अब रणवीर सिंह कोर्ट द्वारा दिया गया ये निर्देश पूरा कर चुके हैं, लेकिन डॉन 3 की वजह से वे मुश्किल में फंसे हुए हैं, उन्हें इंडस्ट्री से बन कर दिया गया है, जिस वजह से वे कोई नई फिल्म साइन नहीं कर सकते और न ही फिल्मों की शूटिंग कर सकते हैं। फिलहाल, अब फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि रणवीर सिंह को इससे राहत कैसे मिलेगी।


इन सब विवादों के बीच हम आपको रणवीर सिंह के कुछ अन्य पुराने विवादों के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी वजह से और बड़ा विवाद हो गया था। जी हां! रणवीर सिंह के अब तक के सबसे बड़े विवाद के बारे में बताएं तो उनका न्यूड फोटोशूट का विवाद है। रणवीर सिंह ने साल 2022 में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ऐसे तस्वीरें साझा की थी, जिससे देश भर में बवाल मच गया था, दरअसल उन्होंने अपनी न्यूड फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे देख हर कोई शॉक्ड रह गया था, क्योंकि रणवीर सिंह ने पूरी तरह निर्वस्त्र होकर फोटोशूट कराया था।


रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट की वजह से अच्छी खासी कंट्रोवर्सी हुई थी, लंबे समय तक ये मामला गरमाया हुआ है, उन पर खूब मीम बन रहे थे, उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, हर कोई उन पर भद्दे कमेंट्स कर रहा था, इतना ही नहीं, मामला पुलिस स्टेशन तक भी जा पहुंचा था, क्योंकि रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों को देखते हुए उनके खिलाफ मुंबई के एक NGO ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी, NGO ने कहा था कि रणवीर ने अपनी न्यूड फोटोज से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और उनका अपमान किया है। NGO द्वारा उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की गई। रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 293 आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद रणवीर सिंह को पुलिस स्टेशन जाकर अपना बयान भी दर्ज कराना पड़ा था। रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट की वजह से जबरदस्त हंगामा हुआ था, लंबे समय तक लोग उनके पीछे पड़े थे, काफी समय बाद ये मामला शांत हुआ था, वहीं अब तो रणवीर सिंह न्यूड तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा चुके हैं।

Tags:    

Similar News