Farhan Vs Ranveer: रणवीर सिंह या फरहान अख्तर? कंट्रोवर्सी के बीच जानिए किसके पास है ज्यादा दौलत?
Farhan Akhtar VS Ranveer Singh Net Worth: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच चल रहे विवाद के बीच आइए जानते हैं कि दोनों में सबसे अमीर कौन है।
Farhan Akhtar VS Ranveer Singh Net Worth (Photo- Social Media)
Farhan Akhtar VS Ranveer Singh Net Worth: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह आमने-सामने आ चुके हैं, दरअसल डॉन 3 की वजह से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। रणवीर सिंह के फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से किनारा कर लिया, किस वजह से अब फरहान अख्तर ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ इंडियन फ़िल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई और इसका नतीजा यह हुआ कि रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया। इन सब विवादों के बीच चलिए जानते हैं कि फरहान अख्तर और रणवीर सिंह में से किसके पास अधिक संपत्ति है।
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह का विवाद
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं, जहां फरहान अख्तर एक्टिंग के साथ ही प्रोडक्शन की दुनिया में भी उतर चुके हैं, वहीं रणवीर सिंह एक्टिंग की दुनिया में छाएं हुए हैं। उन्होंने कुछ साल पहले फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 साइन की थी, सब कुछ तय हो गया था और शूटिंग बस शुरू ही होने वाली थी, की रणवीर सिंह ने अपने कदम पीछे हटा लिए, उन्होंने डॉन 3 छोड़ दिया, जिस वजह से फरहान अख्तर को अच्छा खासा नुकसान हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत इंडियन फ़िल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सोमवार को फैसला सुनाते हुए, इंडियन फ़िल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने रणवीर सिंह को बैन कर दिया।
रणवीर सिंह या फरहान अख्तर में कौन ज्यादा अमीर
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद के बीच चलिए जानते हैं कि दोनों में से किसके पास अधिक संपत्ति है। सबसे पहले बात करते हैं फरहान अख्तर की, अभिनेता और फिल्ममेकर फरहान अख्तर की कुल संपत्ति 165-170 करोड़ रुपए है, उनकी कमाई फिल्मों के साथ ही प्रोडक्शन हाउस और ब्रांड विज्ञापन के जरिए होती है।
वहीं अब यदि बात करें रणवीर सिंह की तो वो 350-400 करोड़ रुपए के मालिक हैं। एक फिल्म के लिए रणवीर सिंह 30-50 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनकी कमाई फिल्मों के साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया विज्ञापन और इवेंट्स के जरिए होती है।