Chunnari Chunnari Remake: चुनरी चुनरी के नए वर्जन को लेकर मचा बवाल, दर्शक बोले- क्या कबाड़ कर...
Chunnari Chunnari Remake Review: सलमान खान और सुष्मिता सेन के सुपरहिट गाने चुनरी चुनरी का नया वर्जन रिलीज हुआ है, जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाया।
Chunnari Chunnari Remake Review
Chunnari Chunnari Remake Review: आज के समय में बैक टू बैक पुराने गानों को रीक्रिएट किया जा रहा है, हालांकि जिस तरह पुराने गानों ने आज भी लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई है, उस तरह ये रिक्रिएटेड वर्जन गाने अपनी छाप लोगों के बीच छोड़ नहीं पाए हैं। वहीं अब सलमान खान और सुष्मिता सेन के सुपरहिट गाने "चुनरी चुनरी" को भी दोबारा से रिक्रिएट किया गया है, वो भी वरुण धवन की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" के लिए। चुनरी चुनरी गाने के रीक्रिएट वर्जन का नाम "चुनरी चुनरी लेट्स गो" (Chunnari Chunnari - Let’s Go) है, हालांकि ये गाना दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाया।
चुनरी-चुनरी के रिक्रिएटेड वर्जन से खुश नहीं दर्शक
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" का पहला गाना "चुनरी चुनरी लेट्स गो" रिलीज कर दिया गया है, ये गाना पुराने ही सुपरहिट ट्रैक "चुनरी चुनरी" का रिक्रिएटेड वर्जन है, जिसे नए अंदाज और हाई-एनर्जी के साथ पेश किया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी गाना दर्शकों को कम पसंद आया, और वे अब सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहें हैं।
"चुनरी चुनरी लेट्स गो" गाने पर दर्शकों के जमकर रिएक्शन आ रहें हैं, उनका यही कहना है कि क्यों इस मास्टरपीस गाने को रीक्रिएट कर खराब किया गया। एक दर्शक ने लिखा, "फिर एक अच्छे भले गाने की वाट लगा दी।" दूसरे ने लिखा, "गाने की ऐसी तैसी कर दी इन बेवकूफों ने।" तीसरे ने लिखा, "ओह नो! ये क्या कबाड़ा कर दिया।" चौथे ने लिखा, "क्या बवासीर बना दिए हो यार।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "प्लीज़ इस गाने को जल्दी बैन कर दो।" इसी तरह दर्शक गाने को लेकर अपनी भड़ास निकाल रहें हैं।
चुनरी चुनरी के नए वर्जन को किसने गाया
चुनरी चुनरी के नए वर्जन को लगातार नफरतों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि इसके बावजूद भी इस गाने पर 3 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं, बता दें कि इस नए वर्जन को IP सिंह, जोनिता गांधी, असीस कौर, सुधीर रघुवंशी और अनुराधा ने अपनी आवाज दी है।
कब रिलीज होगी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" 5 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, फिल्म का निर्देशन डेविड धवन द्वारा किया गया है, ये उनकी लास्ट फिल्म होगी, जिसके बाद वे फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लेंगे। फिल्म में मनीष पॉल, मौनी रॉय और चंकी पांडे भी सहायक भूमिकाओं में हैं।