Ramakant Dayama कौन थे? कर चुके हैं शाहरूख खान संग फिल्म, जानिए इनके बच्चों और पत्नी के बारे में
Ramakant Dayma Wife And Children: एक्टर रामाकांत दयामा का हुआ निधन, जानिए इनके परिवार के बारे में और इनके बारे में अन्य जानकारी
Ramakant Dayma Death (Image Credit-Social Media)
Ramakant Dayma Death: टीवी एक्टर Ramakant Dayma जिन्होंने ना केवल टीवी सीरियल में ही अपितु फिल्मों में भी काम किया है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए रमाकांत दयामा हमेशा याद किए जाएंगे। बता दे कि 26 मई को उनका निधन हो गया है। उनकी दोस्त शुभांगी लटकर ने अन्य सितारों के साथ गाते और नाचते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। चलिए जानते हैं Ramakant Dayma के बारे में, उनके परिवार में कौन-कौन हैं और अन्य जानकारी
रामाकांत दयामा कौन थे (Who Was Ramakant Dayma)-
रामाकांत दयामा एक बेहतरीन एक्टर थे। उन्होंने बतौर टीवी एक्टर और फिल्म एक्टर के तौर पर काम किया है। उन्होंने मजा सौभाग्य फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। 1994 में उन्होंने इस फिल्म में फोटोग्राफर के तौर पर काम किया है। 2015 में उन्होंने टीवी सीरियल सर्विसवाली बहू में दुबेजी का किरदार प्ले किया है। इसके अलावा Ramakant Dayma ने शाहरूख खान की फिल्म चक दे इंडिया में काम किया है। Ramakant Dayma आज हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। जिसके बारे में उनकी दोस्त शुभांगी लटकर ने जानकारी दी है।
शुभांगी ने लिखा- आज हमने एक बेहद खूबसूरत शख्सियत को खो दिया… और मैं स्तब्ध हूँ। रमाकांत दाइमा सिर्फ मेरे प्यारे दोस्त और पारिवारिक मित्र ही नहीं थे, बल्कि ऐसे व्यक्ति थे जिनका मैं दिल से सम्मान करता था। जीवन, स्नेह और ऊर्जा से भरपूर। वे हर चुनौती के बावजूद जीवन का आनंद लेना जानते थे। एक प्रतिभाशाली नर्तक, भावपूर्ण गायक, शानदार अभिनेता और मेरे लिए एक बुद्धिमान सलाहकार, जिनके शब्दों में हमेशा अर्थ होता था। दिखने में वे भले ही छोटे कद के लगते थे, लेकिन वे मेरे जानने वाले सबसे मजबूत और साहसी लोगों में से एक थे।
हालांकि हम सभी जानते थे कि वे कई महीनों से बीमार थे, लेकिन दिल में कहीं न कहीं उम्मीद कभी नहीं छूटती… हमारे कई अधूरे सपने थे। सालों बाद, मैं उनके साथ फिर से काम करना चाहता था। हमने एक खूबसूरत हिंदी नाटक साथ में करने का फैसला किया था। जब मैंने उनसे अनुरोध किया, तो वे मुस्कुराए और बोले, “जल्द ठीक हो जाऊं।” हमने साथ में चुनिंदा खूबसूरत कविताएँ मंच पर प्रस्तुत करने की भी योजना बनाई थी। वह सपना भी अब अधूरा रह गया…कुछ देहांत ऐसी खामोशी छोड़ जाते हैं जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आज का दिन भी कुछ ऐसा ही है।
रमाकांत दयामा के परिवार में कौन-कौन हैं (Ramakant Dayma Family)-
रमाकांत दयामा की पत्नी एक टीचर, राइटर और एकंर हैं जिनका नाम आशा नैथामी दयामा है। रमाकांत दयामा और आशा के दो बच्चे हैं। एक बेटा जिसका नाम प्रभुद जोकि एक टीवी एक्टर हैं। और एक बेटी जिनका नाम यशवसनी दयामा है। वो भी एक टीवी एक्ट्रेस हैं।