Bigg Boss 19 हार कर भी Abhishek Bajaj बनें Winner, अपने नाम किया इतना बड़ा मुकाम

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj: अभिषेक बजाज पिछले हफ्ते ही बिग बॉस के घर से बाहर हुए, उनका बिग बॉस की ट्राफी जीतने का सपना अधूरा रह गया, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने नाम एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, आइए बताते हैं।

Update:2025-11-14 15:07 IST

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj: बिग बॉस 19 से अभिषेक बजाज का सफर पिछले हफ्ते ही खत्म हुआ, मेकर्स ने घर में ऐसी साजिश रची, जिसके चलते अभिषेक बजाज घर से बाहर हो गए, अभिषेक बजाज के एविक्शन से दर्शकों को बड़ा झटका लगा, सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि घरवाले भी हैरान रह गए। अभिषेक बजाज बिग बॉस 19 के एक मजबूत खिलाड़ी माने जा रहे थे, हर कोई बड़े यकीन के साथ कह रहा था कि वे बिग बॉस 19 के टॉप 5 में जरूर पहुंचेंगे, लेकिन टॉप 10 में भी अभिषेक बजाज अपनी जगह नहीं बना पाए। अभिषेक बजाज भले ही बिग बॉस नहीं जीत पाएं, लेकिन उन्होंने एक बड़ा मुकाम जरूर हासिल किया है।

अभिषेक बजाज ने हासिल किया बड़ा मुकाम

बिग बॉस 19 फेम अभिषेक बजाज जब से घर से बाहर आए हैं, तब से वे और अधिक चर्चाओं में रहने लगें हैं, उन्होंने तो बिग बॉस 19 के सदस्य प्रणीत मोरे से दोस्ती भी मोल ले ली है, जी हां! अभिषेक बजाज और प्रणीत मोरे के बीच बिग बॉस हाउस में अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही थी, लेकिन जब से प्रणीत मोरे ने अभिषेक बजाज का नाम लिया, उसके बाद से ही अभिषेक बजाज उनसे खफा हैं और अब वे प्रणीत मोरे संग दोस्ती भी तोड़ चुके हैं। वहीं इन सबके बीच अभिषेक बजाज से जुड़ी ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे।


दरअसल अभिषेक बजाज भले ही बिग बॉस 19 की ट्रॉफी बिना जीते घर से आउट हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने दुनियाभर के टॉप 5 ट्रेंड्स में अपनी जगह बना ली है, जी हां! अभिषेक बजाज पहले ऐसे बिग बॉस के खिलाड़ी हैं, जिनका नाम दुनिया भर के टॉप 5 ट्रेंड्स की लिस्ट में शामिल हो गया है। इसी से आप समझ सकते हैं कि अभिषेक बजाज पर उनके फैंस किस तरह से प्यार लुटा रहें हैं और उन्हें किस तरह से सपोर्ट कर रहें हैं, सिर्फ देश भर में नहीं, बल्कि दुनिया भर के टॉप 5 ट्रेंड्स में उनका नाम शामिल हुआ है। अभिषेक बजाज के फैंस यह जान बेहद खुश हो गए हैं। अभी भी फैंस अभिषेक बजाज को बिग बॉस में देखने की इच्छा जाहिर कर रहें हैं, लेकिन अब जैसा कि बिग बॉस अपने अंतिम पड़ाव पर है तो ऐसे में अब अभिषेक बजाज को मेकर्स शो में दोबारा तो नहीं बुलाएंगे, लेकिन इससे एक बात तो साफ हो गई कि फैंस द्वारा अभिषेक बजाज को किस तरह का सपोर्ट मिल रहा था, अगर उन्हें घरवालों की वजह से नहीं निकाला जाता तो वे पब्लिक वोटिंग के जरिए फिनाले तक जरूर पहुंच जाते।

Tags:    

Similar News