OMG:बॉलीवुड का रॉकस्टार बनने के बाद भी, रणबीर कपूर को करना पड़ रहा ऐसा रोल

Update: 2019-03-28 05:29 GMT

जयपुर :रॉक स्टार, बर्फी, संजू जैसी हिट फिल्में देने वाले रणबीर ने अब तक के अपने 12 साल के करियर में किसी भी फिल्म में डबल रोल में नहीं प्ले किया। लेकिन अब जल्द ही रणबीर फिल्म शमशेरा में डबल रोल में दिखने वाले हैं। इसमें वह एक डकैत का किरदार प्ले करेंगे। यह फिल्म एक डकैत जनजाति के इर्द-गिर्द घूमती है जो ब्रिटिश राज से अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए लड़ रही है। लीड रोल के अलावा रणबीर को अपने कैरेक्टर के पिता के किरदार में भी देखा जा सकता है। वह एक साथ दोनों रोल के लिए शूटिंग कर रहे हैं। ये उनके 12 साल लंबे करियर में पहली बार है, जब रणबीर डबल रोल निभाएंगे।

रणबीर आलिया के रिलेशन पर आखिर का मां सोनी राजदान ने कह डाला सच!

शमशेरा फिल्म रणबीर का यशराज फिल्म्स में कमबैक होगा। इससे पहले वह 2009 में यशराज की रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर में नजर आएं थे। रणबीर स्टारर शमशेरा जुलाई 2020 में रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इस साल वह अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट दिखेंगी।कुछ दिन पहले ही प्रयागराज में इस फिल्म का लोगो रिलीज किया गया था। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया ने रणबीर को पब्लिकली आई लव यू कहा। यहां दोनों एक-दूसरे के साथ डांस और मस्ती-मजाक करते हुए नजर आएं। आलिया और रणबीर अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन हैं। उन्हें कई बार साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जाता है।

Tags:    

Similar News