Ranveer Singh: एक्टर रणवीर सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, मुंबई पुलिस करेगी जांच

Ranveer Singh: रणवीर बिना इंश्योरेंस के कार चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि 'हमने ट्रैफिक पुलिस को जांच के लिए सूचित कर दिया है

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-10-18 07:53 GMT

Actor Ranveer Singh aston martin rapide s price husband of Deepika Padukone (Social Media)

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपने स्टाइल और अजीबोगरीब लुक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इसकी वजह उनका स्टाइल या लुक नहीं बल्कि उनकी कार है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या रणवीर सिंह ने नई कार खरीदी है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने कोई नई कार नहीं खरीदी है, लेकिन पिछले साल खरीदी गई कार की वजह से वह सुर्खियों में हैं। जी हाँ, हाल ही में एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी एस्टन मार्टिन कार चलाते हुए देखा गया।

मुंबई पुलिस ने दिया ये जवाब

इसे लेकर एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि इस कार का बीमा एक्सपायर हो गया है। गुप्ता अन्ना नाम के एक ट्विटर यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मुंबई पुलिस को रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। वह कल बिना बीमा के कार चला रहे थे।

यूजर के मुताबिक रणवीर सिंह की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 को खत्म हो गया था। ऐसे में रणवीर बिना इंश्योरेंस के कार चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि 'हमने ट्रैफिक पुलिस को जांच के लिए सूचित कर दिया है।

यूजर दे रहें है ऐसे प्रतिक्रिया

अब सोशल मीडिया पर जनता किसी को नहीं बख्शती तो ऐसा ही कुछ रणवीर सिंह के साथ भी हुआ। मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर यूजर्स तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि इतनी सुविधा सिर्फ वीवीआईपी लोगों को ही क्यों दी जाती है। यूजर्स के इस रिस्पॉन्स को देखकर लगता है कि रणवीर सिंह नई मुसीबत में फंस सकते हैं।

ये है एस्टन मार्टिन कार की स्पेसिफिकेशंस

रणवीर सिंह की ब्लू कलर की एस्टन मार्टिन कार की कीमत करीब 3.9 करोड़ रुपये है। पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो एस्टन मार्टिन रैपिड एस में दिया गया 6.0-लीटर AM29 V12 पेट्रोल इंजन 552 bhp की पावर और 620 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार महज 4.2 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

इस स्पोर्ट्स कार की टॉप स्पीड 327 किमी प्रति घंटा है। ट्रांसमिशन की बात करें तो यह ZF से लैस 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें रैपिड एस को 3 स्टेज डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस, ब्रेक असिस्ट, टॉर्क कंट्रोल, ईबीडी, एयरबैग्स और अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News