Actor Rituraj Singh : एक्टर ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, बीती रात कार्डियक अरेस्ट से तोड़ा दम

Actor Rituraj Singh : टेलीविजन के चर्चित एक्टर ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। वो कुछ समय से बीमार थे।

Update: 2024-02-20 06:19 GMT

Actor Rituraj Singh (Photos - Social Media)

Actor Rituraj Singh : टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। बीते दिनों उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया। जिसके चलते वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर देखने को मिल रही है। ऋतुराज 59 साल के थे और पिछले काफी दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। अस्पताल में उनका लगातार इलाज चल रहा था। बीमारी से रिकवर कर रहे थे लेकिन अचानक ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और अपने चाहने वालों को छोड़कर चल दिए।

एक्टर को थी ये बीमारी

खबरों की माने तो ऋतुराज को पेनक्रियाज की समस्या थी। जिसके चलते वह कुछ समय पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। डिस्चार्ज होकर वह घर वापस लौट गए थे लेकिन 19 फरवरी की रात को कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया।

गम में डूबा परिवार

एक्टर के निधन की खबर उनके दोस्त अमित बहल ने दी है। उन्होंने बताया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से ऋतुराज चल बसे हैं। पेनक्रियाज के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया था। वह घर लौट आए थे लेकिन हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

इन शोज में किया काम

ऋतुराज सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है और उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है। आखरी बार उन्हें रूपाली गांगुली के साथ हिट ड्रामा अनुपमा में देखा गया था। उनकी यशपाल की भूमिका लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसके अलावा एक्टर को ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर, आहट, अदालत, दिया और बाती जैसे सीरियल में देखा गया है।

 : 

Tags:    

Similar News