क्रिकेटर मनीष पांडे इस खूबसूरत एक्ट्रेस से करेंगे शादी

Update: 2023-09-02 10:37 GMT
क्रिकेटर मनीष पांडे इस खूबसूरत एक्ट्रेस से करेंगे शादी

नई दिल्ली : क्रिकेटर मनीष पांडे जल्द ही अपनी नई पारी शुरु करने वाले हैं। मनीष को आखिर उनके ख्वाबों की मलिका मिल गई है। उत्तरखंड के नैनीताल में जन्मे मनीष पांडे जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वे एक खूबसूरत एक्ट्रेस को अपनी दुल्हन बनाने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी की तारीख भी तय हो गई है।

यह भी पढ़ें : शादी के बाद बॉस बनने की कोशिश न करें : सागरिका घाटगे

इस एक्ट्रेस का नाम अश्रिता शेट्टी है। पिछल महीने 10 सितंबर को अपने जीवन के 30 साल पूरे कर चुके मनीष साउथ फिल्मों की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को दिल दे चुके हैं। मुंबई में जन्मी 26 वर्षीय अश्रिता कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग कर अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने साउथ की 'इंद्रजीत', 'ओरु कन्नियुम मूनु कलवानिकलम' और 'उध्यम एनएच-4' जैसी बड़ी फिल्मों में एक्टिंग की है। अश्रिता जल्द डायरेक्टर आर. पेन्नीरसेल्वम की फिल्म में दिखेंगी। मनीष पांडे और अश्रिता शेट्टी की शादी मुंबई के एक होटल में होगी। शादी की तारीख 2 दिसम्बर तय की गई है। दोनों ने शादी का ऐलान करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। मनीष और अश्रिता की शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी। शादी का शेड्यूल इस प्रकार से रखा गया है कि टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी अटेंड कर सकते हैं।

 

Tags:    

Similar News