धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की तबियत खराब, हुई अमेरिका के हॉस्पिटल में भर्ती

Update: 2016-09-06 12:23 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के फैंस इस खबर को सुनकर थोड़ा उदास हो सकते हैं। नहीं नहीं घबराने की बात नहीं है। दरअसल अपने डांस और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित की अचानक तबियत खराब हो गई थी, जिसके चलते वह अमेरिका के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या हुआ धक-धक गर्ल को

अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों के दिलों को धड़काने वाली माधुरी दीक्षित के कंधे में अचानक दर्द हो गया। बता दें कि अपनी शादी के बाद अमेरिका में बस गई थी कुछ सालों पहले ही वह इंडिया वापस आई थी। खबरों की मानें तो एक रियलिटी टीवी शो की शूटिंग के समय उनके कंधे में दर्द की शिकायत हो गई। डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि हालत सही नहीं है। इस वजह से उन्हें अपने काम से लंबी छुट्टी लेनी पड़ी और वह इलाज के लिए हसबैंड श्रीराम माधव नेने के साथ अमेरिका चली गई। आजकल माधुरी दीक्षित बड़े पर्दे से दूर हैं और रियलिटी शो की शूटिंग में उनके साथ यह समस्या हो गई।

आगे की स्लाइड में देखिए धक-धक गर्ल माधुरी की खूबसूरत तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए धक-धक गर्ल माधुरी की खूबसूरत तस्वीरें

 

 

 

Tags:    

Similar News