MIND IT: आदित्य चोपड़ा ने ‘बेफिक्रे’ रणवीर सिंह को दी ऐसी सलाह

Update:2016-07-25 16:48 IST

मुंबई: बॉलीवुड के बिट्टू शर्मा यानी कि रणवीर सिंह आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग में ख़ासा बिजी हैं। जिसको लेकर रीसेंटली उन्होंने कुछ बातें मीडिया से शेयर की हैं रणवीर सिंह का कहना है कि जब वे फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तो आदित्य चोपड़ा ने उन्हें ठीक से एक्टिंग करने की सलाह दी। ऐसा नहीं हैं कि वे खराब एक्टिंग कर रहे थे। असल में वे बार-बार अनिल कपूर की कॉपी करने लगते, जिसकी वजह से उन्हें टोका गया।

रणवीर सिंह ने ये सारी बातें कलर्स चैनल पर शुरू हुए ‘24 सीजन-2’ की स्क्रीनिंग पर कही और ये सब उनके साथ पेरिस में हुआ।

जानिए क्या कहा गया रणवीर सिंह से

रणवीर सिंह ने बताया कि उनसे कहा गया कि,' तुम पर 'दिल धड़कने दो' का बहुत इफेक्ट पड़ा है। नेक्स्ट शॉट में तुम रणवीर सिंह की तरह एक्टिंग करोगे न कि अनिल कपूर की तरह। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर अनिल कपूर की नक़ल करके भी दिखाई।

इस मौके पर अनिल कपूर ने भी एक इच्छा जाहिर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह बेटी सोनम कपूर को रणवीर सिंह के साथ काम करते देखना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News