Ajay Devgan के लिए है खुशी का दिन, फैंस संग शेयर की 'बिग न्यूज़'

Ajay Devgan: हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने फैंस के साथ एक ऐसी न्यूज़ शेयर की है, जिसे सुनते ही आप भी खुशी से झूम उठेंगे।

Update: 2023-09-17 04:55 GMT

Ajay Devgan: बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन आए दिन अपनी फिल्मों के कारण सुर्खियों छाए रहते हैं और बहुत जल्द एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। इस बीच एक्टर ने अपने फैंस को एक ऐसी खुशखबरी दी है, जिसका वह काफी समय से इंतजार कर रहे थे। दरअसल, अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये पूजा किस चीज की है? तो हम आपको बता दें कि इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम 3' का ऐलान किया है।

सिंघम 3 में रणवीर सिंह संग नजर आएंगे अजय

दरअसल, अजय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह रणवीर सिंह, अजय देवगन और रोहित शेट्टी पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- ''12 साल पहले। हमने भारतीय सिनेमा को उसका सबसे बड़ा सिनेमाई कॉप यूनिवर्स दिया था। इतने सालों में हमें जो प्यार मिला है, उससे ताकत मजबूत हुई और सिंघम परिवार बड़ा हो गया। आज हम सिंघम अगेन के साथ अपनी फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए एक साथ आए हैं।'' अजय देवगन के साथ-साथ इस पोस्ट रणवीर सिंह और अक्षय कुमार ने भी शेयर किया है और यह भी कंफर्म किया है कि दोनों फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

कौन होगा 'सिंघम अगेन' का विलेन?

'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ जहां रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं, तो वहीं इस फिल्म में विलेन के किरदार के लिए एक्टर अर्जुन कपूर का नाम सामने आ रहा है। जी हां..रोहित शेट्टी ने बाकायदा अर्जुन का नाम फाइनल कर लिया है और अर्जुन इस रोल की तैयारी भी कर रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट भले सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि रोहित शेट्टी इस बार फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार करने के बारे में सोच रहे हैं। ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी बड़ी हो सकती है।


दीपिका पादुकोण होंगी लीड एक्ट्रेस

हीरो और विलेन के नाम तो सामने आ गए। वहीं, अगर लीड एक्ट्रेस की बात करें, तो इस बार फिल्म में दीपिका पादुकोण मैन लीड में नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें, तो फिल्म में दीपिका सिंघम की लेडी लव बन सकती हैं। फिल्म में दीपिका एक लेडी पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग अब शुरू कर दी गई है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी रिलीज नहीं की गई है।


बता दें कि पिछले दिनों रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी' होस्ट किया था और उससे पहले उन्होंने अपने ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'द इंडियन पुलिस फोर्स' भी डायरेक्ट की थी। हालांकि, इस सीरीज की रिलीज डेट अभी सामने नहीं है। सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी कॉप के किरदार निभाते हुए एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। 

Tags:    

Similar News