Dhamaal 4 Trailer Release Date: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 का ट्रेलर कब और कहाँ होगा रिलीज जानिए
Dhamaal 4 Trailer Release Time: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 के ट्रेलर को लेकर इंतजार होने वाला है खत्म, जाने कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
Ajay Devgan Movie Dhamaal 4 Trailer Release Date (Image Credit- Social Media)
Dhamaal 4 Trailer: अजय देवगन की फिल्म धमाल जिसके अबतक तीन पार्ट आ चुके हैं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। धमाल 4 के फर्स्ट लुक और फिल्म के रिलीज डेट के बाद अब जाकर धमाल 4 के ट्रेलर को लेकर अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं Dhamaal 4 का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। तो वहीं, जानिए फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी।
धमाल 4 का ट्रेलर कब रिलीज होगा (Dhamaal 4 Trailer Release Date)-
माल 4' 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी अभिनीत यह फिल्म बेहद लोकप्रिय 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। इस फिल्म के अनॉउंसमेंट के साथ ही दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। धमाल 4 इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय मिश्रा, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे दमदार कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। उम्मीद है कि यह फिल्म इस फ्रेंचाइज़ की पहचान बन चुके हास्य और असाधारण हास्य दृश्यों को बरकरार रखेगी।
बता दे कि धमाल 4 सिनेमाघरों में 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। अब फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी। तो वहीं फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर की बारी है। रिपोर्ट कि माने तो, धमाल 4 का ट्रेलर 12 जून 2025 को रिलीज किया जाएगा। धमाल 4 की ही तरह फिल्म का ट्रेलर लॉच काफी अनोखा होगा। इसलिए धमाल 4 के ट्रेलर लॉच के लिए मेकर्स ने इमेजिका को आयोजन स्थल के रूप में चुना है। और इतना ही नहीं मनोरंजन पार्क में आने वाले मीडियाकर्मियों को एक ऐसा रोमांचक अनुभव मिलेगा, जो पारंपरिक ट्रेलर रिलीज से कहीं बढ़कर होगा। इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 60 फीट लंबा पोस्टर अनावरण होगा। जिसमें पूरी स्टार कास्ट की उपस्थिति में पोस्टर एक भव्य झरने से नीचे गिरेगा। उम्मीद है कि यह उपस्थिति लोगों के लिए बेहद खूबसूरत और अविस्मरणीय क्षण बनेगा।