Welcome To The Jungle Trailer Review: 2000 करोड़ की फेक फिल्म,जाने कैसा है वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर
Welcome To The Jungle Trailer Review In Hindi: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए दर्शकों को कितना पसंद आया फिल्म का ट्रेलर
Welcome To The Jungle Trailer Review (Image Credit- Social Media)
Welcome To The Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। अब जाकर फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म के टीजर और गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया। तो वहीं अब जाकर फिल्म के ट्रेलर की बारी है। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं Welcome To The Jungle का ट्रेलर दर्शकों को कितनी पसंद आने वाली है।
वेलकम टू द जंगल ट्रेलर रिव्यू (Welcome To The Jungle Trailer Review In Hindi)-
अक्षय कुमार की फिल्म Welcome To The Jungle जिसे वेलकम 3 के नाम से भी दर्शक जानते हैं। फिल्म का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत में फिल्म की सभी स्टार कास्ट का परिचय दिया गया है। एक्ट्रेस से लेकर एक्टर तक का, जिसके लिए एक गाने का निर्माण किया गया है। फिल्म में 30 से भी अधिक सुपरस्टार दर्शकों को देखने को मिलने वाले हैं। ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "टेंशन दूर, जंगल का पागलपन शुरू! तनाव दूर भगाने वाली यह बेहतरीन फिल्म आपकी चिंताओं को दूर भगाने के लिए तैयार है।"
वेकलम टू द जंगल फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो, ट्रेलर के साथ ही वेलकम टू द जंगल की कहानी की भी हिंट मिलती है। शुरूआत में ही बता दिया गया है कि फिल्म की कहानी एक फेक फिल्म पर आधारित होगी। जोकि 2000 करोड़ रूपए के बजट पर बनी है। ट्रेलर की शुरुआत एक हास्यपूर्ण घोषणा के साथ होती है कि फिल्म के निर्माण में कुछ घोड़ों और "हमारे जैसे कुछ गधों" को छोड़कर किसी भी जानवर का उपयोग नहीं किया गया है, जो आगे आने वाली कॉमेडी का मिजाज तय करता है।
फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शकों ने रिव्यू देना शुरू कर दिया है। दर्शकों को अक्षय कुमार समेत अन्य कलाकारों की एक्टिंग काफी पसंद आई है, तो वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा है। जिस तरह से फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का रिव्यू मिल रहा है, उसे देखकर रहा है कि भूत बंगला के बाद ये भी अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी।