Kaun Banega Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति का मराठी वर्जन जल्द होगा शुरू, जानिए कौन करेगा होस्ट
Kon Honaar Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति अब जल्द ही मराठी में भी शुरू होने वाला है, आइए जानते हैं कि मराठी वर्जन को कौन होस्ट कर सकता है।
Kon Honaar Crorepati Host
Kon Honaar Crorepati Host: अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला सबसे पसंदीदा गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति" के अब तक 17 सीजन आ चुके हैं, ये शो दर्शकों का पसंदीदा शो है, खासतौर पर दर्शक इस गेम शो को अमिताभ बच्चन की वजह से देखते हैं, वहीं अब खबर है कि बहुत ही जल्द कौन बनेगा करोड़पति मराठी में भी शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम "कोन होनार करोड़पति" (Kon Honaar Crorepati) होगा, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी दीक्षित मराठी वर्जन को होस्ट कर सकतीं हैं।
माधुरी दीक्षित बनेगी होस्ट
जैसा कि हमने आपको बताया कि कौन बनेगा करोड़पति अब मराठी में भी शुरू होने जा रहा है, ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि इस शो को होस्ट कौन करेगा, लेकिन अब शो के होस्ट से भी पर्दा उठते नजर आ रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित मराठी वर्जन को होस्ट कर सकतीं हैं, मेकर्स ने माधुरी दीक्षित को शो ऑफर किया है, लेकिन अब देखना होगा कि माधुरी दीक्षित ये ऑफर एक्सेप्ट करतीं हैं या नहीं। फिलहाल, मेकर्स और माधुरी दीक्षित के बीच शो को लेकर बातचीत चल रही है। बताते चलें कि माधुरी दीक्षित कई रियलिटी शो होस्ट कर चुकी हैं, बतौर होस्ट दर्शक उन्हें पसंद भी करते हैं|
माधुरी दीक्षित वर्कफ्रंट
माधुरी दीक्षित के काम की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म "मां बहन" रिलीज हुई है, उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसे बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। माधुरी दीक्षित के साथ इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा व रवि किशन भी लीड रोल में हैं। माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में रेखा का किरदार निभाया है, जो कि तृप्ति डिमरी (जया) और धारणा दुर्गा (सुषमा) की मां हैं। माधुरी दीक्षित के रेखा के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया है और उनकी ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।