Pranit More New Show: 370 बिरयानी विवाद के बीच प्रणीत मोरे को ऑफर हुआ बड़ा शो, क्या बनेंगे हिस्सा?

Pranit More New Show: प्रणीत मोरे 370 बिरयानी विवाद में बुरी तरह फंस चुके हैं, लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि उन्हें एक बड़ा शो ऑफर हुआ है, आइए जानते हैं डिटेल में।

Update:2026-06-11 17:00 IST

Pranit More New Reality Show 

Pranit More New Reality Show: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे विवादों से घिर गए हैं, सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, सेलिब्रिटीज से लेकर यूजर्स तक, सभी प्रणीत मोरे के पीछे हाथ धोकर पड़े हुए हैं। 370 बिरयानी वाला मामला तूल पकड़ा ही हुआ है और अब कुछ पुराने वीडियोज की क्लिप्स भी चर्चा में आ गई है, जिसकी वजह से और लोग भी निशाने पर आ गए हैं। फिलहाल, प्रणीत मोरे इस कंट्रोवर्सी के बीच सोशल मीडिया से गायब हो चुके हैं, उन्होंने अपना अकाउंट ही बंद कर दिया है, वहीं अब सुनने में आ रहा है कि प्रणीत मोरे को एक बड़ा शो ऑफर हुआ है, जिसका नाम "लॉकअप सीजन 2" है।

लॉकअप सीजन 2 में नजर आएंगे प्रणीत मोरे

प्रणीत मोरे को सोशल मीडिया पर जमकर नफरत मिल रही है, लेकिन इन सबके बीच खबर आई है कि उन्हें लॉकअप सीजन 2 के लिए अप्रोच किया गया है। जी हां! कुछ रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि विवादों में फंसे प्रणीत मोरे को लॉकअप 2 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है, क्योंकि मेकर्स भी जानते हैं कि इतने बड़े विवाद के बीच यदि प्रणीत मोरे लॉकअप सीजन 2 के लिए हामी भरते हैं तो शो की TRP बढ़ेगी, जितने कॉन्ट्रोवर्सियल कंटेस्टेंट्स रहेंगे, TRP उतनी बढ़ेगी, इस वजह से मेकर्स ने प्रणीत मोरे को लॉकअप 2 ऑफर किया है, हालांकि अब देखना होगा कि प्रणीत मोरे शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं।


प्रणीत मोरे सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का हिस्सा रह चुके हैं, शो के दौरान उन्होंने दर्शकों का खूब प्यार जीता था, लेकिन हाल ही में उनके कॉमेडी शो में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद प्रणीत मोरे का बना बनाया नाम खराब हो गया, हर कोई उन्हें फटकार रहा है। जिस तरह से प्रणीत मोरे को नफरत मिल रही है, उसे देख यही लग रहा है कि उनका डाउनफॉल शुरू हो गया है।

लॉकअप 2 के लिए इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच

जहां खबर है कि लॉकअप सीजन 2 के लिए प्रणीत मोरे को अप्रोच किया गया है, उनके अलावा नगमा मिराजकर और मालती चाहर को भी शो का ऑफर दिया गया है। फिलहाल, देखना होगा कि इस बार लॉकअप सीजन 2 में कौन से सेलिब्रिटीज नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News