Pawan Singh के ऊपर दर्ज है ये आपराधिक मामले, जिसमें यौन दुर्व्यवहार का मामला भी शामिल है

Pawan Singh Case: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ दर्ज है 6 आपराधिक मामले, जिसमें बार-बार दुष्कर्म का मामला भी शामिल है

Update:2026-06-11 13:18 IST

Pawan Singh Criminal Case (Image Credit-Social Media)

Pawan Singh Case: भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर किसी ना किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों पवन सिंह अपनी राजनीति करियर की वजह से सुर्खियों में बिहार के 10 विधानसभा सीट पर चुनाव हो रहे हैं। जिनमें से एक सीट के लिए बीजेपी की तरफ से पवन सिंह को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है। तो वहीं पवन सिंह के चुनावी हलफनामें में उनकी संपत्ति के अलावा ये चीजें भी शामिल है कि उनके ऊपर कौन-कौन सा केस दर्ज है। चलिए जानते हैं Pawan Singh के ऊपर कौन-कौन से आपराधिक मामले दर्ज है। 

पवन सिंह के ऊपर कौन-कौन से क्रिमिनल केस दर्ज हैं (Pawan Singh Criminal Case)-

बता दे कि पवन सिंह के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। जिसमें चार चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज है। जबकि शेष दो में शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और जालसाजी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। गौरतलब है कि उन्हें इनमें से किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। और कानूनी कार्यवाही जारी है।

पवन सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए चार मामले आदर्श आचार संहिता और संबंधित चुनाव नियमों (आईपीसी की धारा 171एफ और 188) के उल्लंघन से संबंधित हैं। इसके अलावा पवन सिंह पर जालसाजी, गलत तरीके से रोकना और स्वेच्छा से चोट पहुँचाने से संबंधित मामलों में आईपीसी धारा 323,341,420 के तहत केस दर्ज है। इसके अलावा पवन सिंह के खिलाफ वाराणसी की एक अदालत ने फिल्म निर्माण से जुड़े 1.5 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी के वित्तीय मामले दर्ज है। 



पवन सिंह पर किसी प्रकार का बलात्कार का केस नहीं दर्ज है। उनके ऊपर एक लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान अपनी सह-कलाकार अंजलि राघव के साथ यौन दुर्व्यवहार और अनुचित स्पर्श को लेकर विवाद में फंस गए थे। यह घटना वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने कानूनी कार्यवाही करने पर विचार किया। लेकिन पवन सिंह द्वारा सार्वजनिक माफी मांगने के बाद मामला सुलझ गया। 


Tags:    

Similar News