Pawan Singh Trending Gana: बड़ा धमाकेदार है पवन सिंह का ये गाना, रोमांस ऐसा कि उड़ जाएगा होश

Pawan Singh Ka Trending Gana: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह के एक गाने ने जबरदस्त बवाल मचाया हुआ है, जिसका नाम "मार दीही पाला" है।

Update:2026-06-11 21:37 IST

Pawan Singh Trending Gana

Pawan Singh Ka Trending Bhojpuri Video: भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह का आए दिन कोई न कोई गाना ट्रेंडिंग में रहता है, उनके गानों के क्रेज फैंस के बीच खूब देखने को मिलता है। इन दिनों उनके एक सुपर हॉट गाने ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिसका नाम "मार दीही पाला" है। पवन सिंह का ये म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, और दर्शक इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं, चलिए आपको भी पवन सिंह के इस धमाकेदार गाने की झलक दिखाते हैं।

पवन सिंह का धमाकेदार गाना मार दीही पाला

भोजपुरिया पॉवर स्टार पवन सिंह एक के बाद एक धमाकेदार गाने रिलीज करते रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका कोई नया गाना रिलीज नहीं हुआ है, क्योंकि वे अपनी बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं और साथ ही अब तो उन्होंने राजनीति की दुनिया में भी कदम रख दिया है। हालांकि भले ही पवन सिंह के कोई नया गाना कुछ दिनों से रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन इसी बीच उनका एक पुराना गाना "मार दीही पाला" ही ट्रेंडिंग में आ गया है, जिसने गर्दा उड़ा दिया है।

Full View

पवन सिंह का गाना "मार दीही पाला" यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, पॉवर स्टार का अंदाज देखते बन रहा है। पवन सिंह के साथ इस म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी की हसीन अदाकारा नीलम गिरी नजर आ रहीं हैं। पवन सिंह और नीलम गिरी की आग लगाने वाली केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, गाने की बीट इतनी कमाल की है, लोगों के ज़हन में बस गई है। गाने में पवन सिंह और नीलम गिरी का हॉट रोमांस भी देखने को मिल रहा है, कुल मिलाकर गाने के फैंस के दिलों में आग लगा दी है। बता दें कि मार दीही पाला भोजपुरी म्यूजिक वीडियो के लिए आवाज पवन सिंह ने दी है, उनके साथ ही शिल्पी राज ने भी गाना गाया है, प्रियांशु सिंह का म्यूजिक है, जबकि लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखें हैं। इस गाने पर 21 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Tags:    

Similar News