Bhojpuri News: पवन सिंह के दुश्मन के साथ अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने मिलाया हाथ, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने

Akanksha Puri: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी इन दिनों भोजपुरी की गलियारों में कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहीं हैं। अब जो उनका नया वीडियो सामने आया है उसमें वह पवन सिंह के जानी दुश्मन के साथ दिखाई दे रहीं हैं। जी हां!!

Update: 2023-07-29 06:02 GMT
Akanksha Puri And Khesari Lal (Photo- Social Media)
Akanksha Puri: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी इन दिनों भोजपुरी की गलियारों में कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहीं हैं। दरअसल आकांक्षा पुरी का बहुत जल्द पॉवर स्टार पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो आने वाला है, जिसके लिए वह बेहद एक्साइटेड हैं। उन्हें हाल ही में पवन सिंह के साथ देखा गया था, लेकिन अब जो उनका नया वीडियो सामने आया है उसमें वह पवन सिंह के जानी दुश्मन के साथ दिखाई दे रहीं हैं। जी हां!! आकांक्षा का एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

भोजपुरी के इस सुपरस्टार के साथ नजर आईं आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह पवन सिंह के जानी दुश्मन यानी कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ दिखाई दे रहीं हैं। आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव को एकसाथ देख फैंस हैरान हो गए हैं। दरअसल यह वीडियो एयरपोर्ट का है, जिसमें आकांक्षा पुरी के साथ खेसारी लाल यादव नजर आ रहें हैं और एकसाथ मीडिया को पोज भी दे रहें हैं।

खेसारी और पवन सिंह बन चुके हैं दोस्त

बता दें कि आकांक्षा पुरी का जल्द ही पवन सिंह के साथ एक भोजपुरी गाना रिलीज होने वाला है। वहीं अभिनेत्री कुछ दिन पहले लखनऊ में आयोजित हुए अवार्ड शो में भी शामिल हुईं और पवन सिंह के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी थी। आकांक्षा पुरी की सिर्फ पवन सिंह के साथ ही नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव के साथ भी अच्छी दोस्ती है, जो इस वायरल वीडियो में साफ दिख रही है। जानकारी के लिए आपको यह भी बताते चलें कि अब पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भी दुश्मन नहीं रहे, अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ही दोनों ही दोस्ती भी हो गई थी।

"बिग बॉस ओटीटी 2" का हिस्सा थीं आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी इन दिनों कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बनीं हुईं हैं, दरअसल वह बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं थीं। घर के अंदर रहकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वह अच्छा गेम खेल रहीं थीं, लेकिन जेड के साथ किसिंग टास्क की चलते उन्हें घर से बेघर कर दिया। जेड को लिपलॉक किस करने की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। घर से बेघर होकर भी आकांक्षा पुरी किसी ना किसी कारणवश हेडलाइंस में अपनी जगह बना ले रही हैं।

Tags:    

Similar News