Shloka-Akash Ambani: अंबानी परिवार के घर फिर गूंजी किलकारी, श्लोका अंबानी ने दिया बेटी को जन्म

Shloka-Akash Ambani: मुकेश अंबानी की बहु श्लोका अंबानी दोबारा प्रेग्नेंट थी, और अब उन्हें लेकर खबर आ रही है, उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

Update: 2023-05-31 17:37 GMT
Shloka-Akash Ambani (Photo- Social Media)

Shloka-Akash Ambani: अंबानी परिवार किसी न किसी कारणवश चर्चा में बना रहता है, हालांकि इस बार अंबानी परिवार को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे सुन आप भी खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल मुकेश और नीता अंबानी एक बार फिर दादा-दादी बन चुके हैं। जी हां!! आपने सही पढ़ा! श्लोका अंबानी प्रेग्नेंट थीं और आज ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

श्लोका अंबानी ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे थे। आज यानी कि 31 मई को श्लोका की डिलीवरी हुई और उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

श्लोका अंबानी के दोबारा मां बनने की खबर जैसे ही सामने आई सोशल मीडिया पर यूजर्स अंबानी परिवार को बधाई देने लग गए हैं। वहीं कुछ लोग तो श्लोका और आकाश की लाडली को लकी गर्ल कह रहें हैं, क्योंकि उसका जन्म जो अंबानी परिवार में हुआ है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

श्लोका और आकाश को एक बेटा भी है

बता दें कि श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी दूसरी बार माता पिता बनें हैं, इससे पहले साल 2020 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने थे, जिसका नाम इन्होंने पृथ्वी रखा है। अभी हाल ही में श्लोका अंबानी अपने पति आकाश अंबानी और बेटे पृथ्वी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं थीं, जहां नन्हें पृथ्वी अपने दादा की गोद में नजर आए थे, उस दौरान की तस्वीरों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था।

NMACC में श्लोका ने अनाउंस की थी अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी

श्लोका अंबानी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी NMACC इवेंट के दौरान अनाउंस की थी। अंबानी परिवार द्वारा आयोजित किए गए NMACC इवेंट में दुनियाभर के स्टार्स पहुंचें थे, इवेंट के दूसरे दिन बेबी बंप फ्लांट कर श्लोका ने ऐलान किया कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

साल 2019 में हुई थी श्लोका और आकाश अंबानी की शादी

बताते चलें कि मुकेश अंबानी की बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका से साल 2019 में हुई थी। अब अंबानी परिवार की शादी थी तो ग्रैंड तो होनी ही थी, दोनों की शादी में देश विदेश के लोग आए थे। 2019 में शादी के बाद साल 2020 में दोनों के अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और अब साल 2023 में दोनों ने अपने दूसरे बेबी का वेलकम किया है, जो कि बेबी गर्ल है। फिलहाल हम अपनी टीम की ओर से अंबानी परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाईयां देते हैं।

Tags:    

Similar News