Akhil Akkinenni Wife: अखिल अक्किनेनी की पत्नी जैनव रावजी कौन हैं, जो बनेंगी नागार्जुन की छोटी बहू
Who is Akhil Akkineni Wife Zainab Ravdjee: नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने भाई नागा चैंतन्य की सगाई के कुछ दिन बाद की जैनव रावजी से सगाई जानिए कौन हैं;
Akhil Akkineni Wife Zainab Ravdjee Kon Hai
Akhil Akkineni Wife: नागार्जुन ने दो शादियाँ की हैं जिनमें से पहली पत्नी से नागा चैतन्य हैं, तो वहीं दूसरी पत्नी से अखिल अक्किनेनी हैं। नागा चैतन्य ने पहले समंथा रूथ प्रभु संग विवाह किया था। लेकिन दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से सगाई कर ली। तो वहीं अब जाकर नागा चैतन्य के छोटे भाई अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) भी भाई के नक्शे कदम पर चल रहे हैं, उन्होंने Zainab Ravdjee संग सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
अखिल अक्किनेनी की पत्नी जैनब रावाजी कौन हैं (Who is Akhil Akkineni Wife Zainab Ravdjee In Hindi)-
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे शहजादे अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) अपनी जिंदगी के अगली पारी खेलने के लिए तैयार हैं। अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावाजी संग सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद हर कोई अखिल अक्किनेनी की पत्नी के बारे में जानने के लिए इच्छुक हैं। बता दे कि जैनब रावजी उद्योगपति जुल्फी रावाजी की बेटी हैं। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था लेकिन इस समय वो मुंबई में रहती हैं। जैनब रावाजी (Zainab Ravdjee) ने अपने करियर की शुरूआत एक चित्रकार के रूप में की हैं। उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए पिछले कुछ साल भारत, दुबई और लंदन में बिताए हैं।
अखिल अक्किनेनी की पत्नी जैनब रावजी ने एमएफ हुसैन निर्देशित फिल्म मीनाश्री ए टेल ऑफ थ्री सिटीज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में तब्बू और कुणाल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में थे। जैनब ने नगमा की दोस्त की भूमिका निभाई थी। जिसका किरदार सादिया तुराबी ने निभाया था। जैनब जिनका सोशल मीडिया पर निजी प्रोफाइल है। वन्स अपॉन द स्किन नाम एक ब्लॉग की मालिक हैं। वह एक परफ्यूमर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिल अक्किनेनी और जैनव रावाजी एक-दूसरे को पिछले दो सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों 2025 में शादी के बंधन में बधेंगे।