Hauli Hauli Song: अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में का पार्टी सॉग हौली हौली रिलीज

Khel Khel Mein Hauli Hauli Song: अक्षय कुमार, एमी विर्क, तापसी पन्नू की फिल्म खेल खेल में का पार्टी सॉग आज रिलीज कर दिया गया है, चलिए जानते हैं कैसा है गाना

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-25 12:32 GMT

Khel Khel Mein Hauli Hauli Song (Image -Social Media)

Khel Khel Mein Hauli Hauli Song: अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर, फरदीन खान की फिल्म  Khel Khel Mein का पहले पोस्टर के साथ रिलीज डेट जारी की गई थी। अब जाकर फिल्म का पहला गाना यानि Hauli Hauli जारी कर दिया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म Khel Khel Mein का पहला गाना Hauli Hauli जारी होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। चलिए जानते हैं कैसा है अक्षय कि फिल्म खेल खेल में का पहला गाना Hauli Hauli

खेल खेल में मूवी का हौली हौली गाना रिलीज (Khel Khel Mein Movie Hauli Hauli Song Out)-

Full View


अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर सुबह ही अपनी फिल्म Khel Khel Mein के पहले गाने का एक वीडियो शेयर कर बताया था। कि Hauli Hauli Song आज शाम 6 बजे रिलीज किया जाएगा। और हुआ भी वैसा ही शाम 6 बजे Khel Khel Mein का गाना Hauli Hauli रिलीज कर दिया गया। ये गाना सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगा है। ये एक पार्टी सॉग है, दर्शकों द्वारा इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने को कम्पोज और लिखा Guru Randhawa ने है.तो वही गया है Randhawa ,Yo Yo Honey Singh and Neha Kakkar ने है.

खेल खेल में रिलीज की तारीख (Khel Khel Mein Release Date)-

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्म खेल-खेल में (Khel Khel Mein Movie) जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था अब जाकर रिलीज डेट सामने आ चुकी है. पहले ऐसी खबर आ रही थी कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। क्योकि इस दिन एक साथ कई सारी फिल्में रिलीज होंगी जिसमें श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 हैं। जॉन अब्राहम की वेदा फिल्म है तो वही पैन इंडिया मूवी थंगलान भी अगस्त में ही रिलीज हो रही है। पहले से ही फ्लॉप फिल्मों का टैग लेकर गुम रहे अक्षय कुमार को उनकी फिल्म Khel Khel Mein से काफी उम्मीदें हैं। खेल-खेल में 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। अब देखने लायक होगा कि अक्षय कुमार की ये फिल्म कितनी कमाल कर रही है। पहले फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।

खेल खेल में मूवी कास्ट ( Khel Khel Mein Movie Cast)-

मूदसर अजीज की फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein Movie) अक्षय कुमार के अलावा, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल जैसे अन्य कलाकार नजर आने वाले है।

Tags:    

Similar News