Akshay Kumar और Vidya Balan की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, जाने कब होगी रिलीज ?

Akshay Kumar Vidya Balan New Movie:अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म जिसमें राशि खन्ना भी अहम भूमिका निभा रही हैं,फिल्म की रिलीज डेट पर आया अपडेट

Update:2026-05-13 10:41 IST

Akshay Kumar Vidya Balan Movie Release Date (Image Credit- Social Media)

Akshay Kumar Vidya Balan Movie: हालहि में अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। इसके साथ ही अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर दिया है। भूत बंगला की सफलताजाने के साथ ही Akshay Kumar ने अपनी आगामी प्रोजेक्ट पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। हर साल की तरह इस साल भी अक्षय कुमार की कई सारी फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं। वेलकम टू द जंगल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आए अपडेट, अब जाकर Akshay Kumar और दिल राजू की फिल्म की रिलीज डेट पर अपडेट आया है। 

अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म की रिलीज डेट जारी (Akshay Kumar Vidya Balan Movie Release Date)-

अक्षय कुमार जाने-माने निर्देशक अनीज बज्मी के साथ एक और पारिवारिक मनोरंजन फिल्म लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्व क्रिएशन्स ने अनॉउंसमेंट किया है कि दिल राजू द्वारा समर्थित उनकी आगामी फिल्म इस दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार और अक्षय कुमार और अनीस बजमी अपनी जबरदस्त पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के साथ साल के अंत में खूब रौनक लाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में कई जाने-माने अभिनेता  हैं। दिल राजू द्वारा समर्थित इस फिल्म की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर तय कर दी गई है। 

एसवीसी ने एक्ट पर पोस्ट करके बताया कि- दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 दिसंबर 2026 को फिल्म रिलीज होगी, जल्द ही और अपडेट मिलेगा।



इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन और राशि खन्ना अहम भूमिकाओं में हैं। अक्षय कुमार और अनीज बज्मी ने इससे पहले वेलकम और सिंह इज किंग जैसी फिल्म में काम किया है। आखिरी बार दोनों थैंक यू में नजर आए थे। 

अक्षय कुमार अपकमिंग मूवी (Akshay Kumar Upcoming Movies)-

अक्षय कुमार भूत बंगला के बाद आने वाले दिनों में वेलकम टू द जंगल, अनीज बज्मी की फिल्म, प्रियदर्शन की फिल्म हैवान, हेरा फेरी 3, भूत बंगला 2 और अन्य फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 

Tags:    

Similar News