Cannes 2026 में Alia Bhatt की हुई भारी बेइज्जती सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो देखें
Cannes 2026 Alia Bhatt Video: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फोटोग्राफर उनको इंग्नोर करते हुए आए नजर
Cannes 2026 Alia Bhatt Video Viral Ignored By Photographers (Image Credit- Social Media)
Cannes 2026 Alia Bhatt: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन हो चुका है। Cannes 2026 शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में छाया रहा। जिसके पीछे की वजह बनी रही आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय क्योंकि इस बार लोरियल पेरिस द्वारा ऐश्वर्या राय बच्चन की जगह Cannes 2026 में Alia Bhatt को प्रमुखता दी गई है। जिसकी वजह से आलिया भट्ट को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। तो वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस ने उनको काफी सपोर्ट किया है। इन सबके बीच Cannes Film Festival 2026 से Alia Bhatt का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से उनको ट्रोल किया जा रहा है।
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट हुई इग्नोर वीडियो वायरल (Cannes Film Festival 2026 Alia Bhatt Ignored By Photographer Video)-
Cannes 2026 में आलिया भट्ट ने रेड कॉर्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने चिपकी हुई स्ट्रैपलेस गाउन में एक आकर्षक स्वीटहार्ट नेकलाइन थी, जिसके केंद्र में डीप नेकलाइन थी। गाउन से बहते हुए मुलायम शिफॉन के ड्रेप्स ने इस खूबसूरत सिल्हूट में और भी भव्यता जोड़ दी, जिससे रेड कार्पेट पर चलते समय एक आकर्षक दृश्य छाप छोड़ रही थी। मेकअप के लिए, आलिया भट्ट ने पीच-पिंक टोन, हल्की सी चमक और न्यूड ग्लॉसी लिप्स के साथ सॉफ्ट और एलिगेंट लुक अपनाया। Alia Bhatt ने पहले लुक के लिए, डिजाइनर यश पाटिल के 'दैट एंटीक पीस' कलेक्शन से एक स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट-स्टाइल बॉडीस गाउन चुना, जिसमें नाजुक स्पेगेटी स्ट्रैप्स और एक सॉफ्ट स्वीटहार्ट नेकलाइन थी।
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 से आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रेड कॉर्पेट पर आलिया भट्ट चलती हुई नजर रही हैं। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि फोटोग्राफर उनको इग्नोर करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से आलिया भट्ट को ट्रोल किया जा रहा है।
एक यूजर ने लिखा- "ये भारत के किराए के फोटोग्राफर या पापा करण के फोटोग्राफर नहीं हैं।" तो वहीं एक यूजर ने लिखा- "उसे नजरअंदाज नहीं किया गया है, बल्कि उसे पहचाना नहीं जाता क्योंकि वहां के लोग उसके अस्तित्व के बारे में नहीं जानते; वह केवल धर्मा प्रोडक्शन्स में ही मशहूर है"