No Entry 2 Cast: नो एंट्री 2 के लिए वरूण धवन के अलावा इस स्टार को किया गया अप्रोच
No Entry 2 Movie Cast: नो एंट्री का सीक्वल काफी दिनों से चर्चा में हैं, तो वहीं वरूण धवन के बाद इस स्टार किड्स को इस फिल्म के लिए साइन किया जा सकता है
No Entry 2 Cast Joins Shahid Kapoor (Image Credit- Social Media)
No Entry 2 Cast: नो एंट्री के सीक्वल को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही थी। बता दे कि नो एंट्री सिनेमाघरों में 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और अन्य अभिनेता थे। तो वहीं अब जाकर इसके सीक्वल को लेकर अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, No Entry 2 का हिस्सा वरूण धवन बनेंगे। इनके अलावा फिल्म में दो अन्य स्टार्स नजर आएंगे। वहीं फिल्म निर्माताओं ने अन्य स्टार्स से बातचीत करनी शुरू कर दी है। इस लिस्ट में एक और एक्टर का नाम सामने आया है।
नो एंट्री 2 की स्टार कास्ट पर आई अपडेट (No Entry 2 Movie Cast)-
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्माता No Entry 2 में वरूण धवन के बाद शाहिद कपूर से बातचीत कर रहे हैं। एक्टर ने फिल्म की मूल कहानी सुन ली है और जल्द ही पूरी कहानी सुनेंगे। अगर शाहित कपूर मान जाते हैं, तो यह पिछले दो दशकों के दो सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं शाहिद कपूर और वरूण धवन की ये साथ में पहली फिल्म होगी।
रिपोर्ट के अनुसार, अगर शाहिद कपूर मान जाते हैं, तो यह पिछले दो दशकों के दो सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं शाहिद कपूर और वरूण धवन का पहला साथ में अभिनय होगा। फिल्म में दोनों की कमेंस्ट्री वैसे ही हो सकती है जैसे आमिर खान और सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना अपना में थी। यह नो एंट्री की तरह है लेकिन एक नए अंदाज में, निर्माता बोनी कपूर, वरूण धवन और शाहिद कपूर को साथ लाकर फिल्म को और भी रोमांचक बनाना चाहते हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत में शुरू हो सकती है।
शाहिद कपूर अपकमिंग मूवी (Shahid Kapoor Upcoming Movie)-
शाहिद कपूर आने वाले समय में कॉकटेल 2 में नजर आएंगे। फिल्म के गाने और टीजर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी।