Battleground Season 2 Finale से बाहर हुए भोजपुरी भौकाल के Max जानिए इसके पीछे की वजह
Battleground Season 2 Finale : बैटलग्राउंड सीजन 2 में खेसारी लाल यादव की टीम भोजपुरी भौकाल के कंटेस्टेंट मैक्स बाहर हो गए हैं, चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह
Battleground Season 2 Finale Max Hospitalised (Image Credit-Social Media)
Battleground Season 2 Finale: बैटलग्राउंड सीजन 2 अब अपने फिनाले वीक की तरफ बढ़ चुका है। पिछले हफ्ते शो में सेमीफाइनल राउंड का आयोजन किया गया। जिसमें निक्की तंबोली की टीम ने शो को जीत लिया। और इसके साथ ही तेलगु टाइटंस के जज रोहित को बाहर कर उनकी जगह ले ली। तो वहीं खेसारी लाल यादव की टीम भोजपुरी भौकाल ने नंबर वन पर अपनी जगह बनाई हुई है। जबकि उनके सबसे बेहतरीन प्लेयर मैक्स ने टॉक्स में पर्फॉर्म नहीं किया है। इसके बाद भी उन्होंने शो में अपनी पकड़ बनाई हुई हैं। तो वहीं किल जोन में भी मैक्स ने बेहतरीन पर्फाम किया है। और शो को जीत लिया है। इसके साथ ही Battleground Season 2 में मैक्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जिसको जानकर उनके फैंस काफी निराश होंगे।
बैटलग्राउंड सीजन 2 फिनाले टास्क से बाहर हुए खेसारी लाल यादव के टीम के मैक्स (Battleground Season 2 Finale Max Hospitalised)-
बैटलग्राउंड सीजन 2 अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ चुका है। तो वहीं शो जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। वैसे-वैसे शो के कंटेस्टेंट को लगातार चोट लगती जा रही है। बता दे कि कल के टॉस्क में निक्की के टीम के हरताज और भोजपुरी भौकाल के दिव्यांशु को चोट लग गई है। मुंबई की काजल को भी टास्क के दौरान चोट गई। लेकिन इसके साथ ही मैक्स ने टॉस्क को जीत लिया। Battleground Season 2 में सबकी नजरें मैक्स, शिवा, दिव्यांशु, रेखा, गुंजन, मुस्कान, हरताज,सौरव, फातिमा और रोहित के गेम पर टिकी है।
लेकिन Battleground Season 2 Finale टास्क से पहले ही एक ऐसी खबर आई है। जिसने सभी को हौरान कर दिया है। बता दे कि खेसारी लाल यादव के टीम मेंबर यानि भोजपुरी भौकाल के कंटेस्टेंट मैक्स यानि सचिन यादव को चोट लग गई है। जिसकी वजह से Battleground Season 2 फिनाले टास्क में सचिन यादव पर्फार्म नहीं कर पाए हैं। क्योंकि उनको अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है।
अब वो Battleground Season 2 के विनर की रेस से बाहर होगें या फिर टॉस्क परफार्म करेंगे। इसके बारे में अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की गई है।