Khatron Ke Khiladi 15: मिस्टर फ़ैजू बनेंगे खतरों का हिस्सा, करीबी दोस्त ने किया रिवील
Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मिस्टर फ़ैजू भी नजर आएंगे, इसका खुलासा उनके करीबी दोस्त ने किया है।
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 बहुत ही जल्द टीवी पर दस्तक देगा, लगभग सभी कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ चुका है, सिर्फ गिने चुने ही कंटेस्टेंट्स रह गए हैं, जिनका नाम अब तक रिवील नहीं हुआ है। वहीं अब खतरों के खिलाड़ी 15 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन दर्शक खुशी से उछल पड़ेंगे, दरअसल सुनने में आ रहा है कि फैसल शेख यानी कि मिस्टर फ़ैजू भी खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनेंगे।
मिस्टर फ़ैजू बनेंगे खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मिस्टर फ़ैजू पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा बटोर रहें हैं, लेकिन अभी हाल ही में उन्होंने खुद खुलासा कर दिया है कि वे इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन जुलाई में शादी करने की खबरें उनकी झूठी हैं। वहीं अब फैजू से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस यकीनन खुशी से झूम उठेंगे।
मिस्टर फ़ैजू स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनेंगे, इस बात का खुलासा उनके करीबी दोस्त ने किया है। दरअसल अभिनेत्री शाइनी दोशी ने ही हिंट दिया है कि मिस्टर फ़ैजू खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनेंगे। शाइनी दोशी हाल ही में मीडिया से बातचीत कर रहीं थीं, इसी दौरान उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 पर भी बात की। शाइनी दोशी ने कहा, "फ़ैजू जा रहा है खतरों के खिलाड़ी में, मैं तो उसकी तैयारियां भी देख रहीं हूं।" शाइनी दोशी के हिंट से फ़ैजू के फैंस के बीच खुशियां छा गईं हैं और अब वे फ़ैज़ू को खतरों से खेलते देखने के लिए एक्साइटेड हैं। बता दें कि मिस्टर फ़ैजू और शाइनी दोशी अच्छे दोस्त हैं, दोनों कलर्स के रियलिटी शो "The 50" में नजर आए थे, फ़ैजू शो के फिनाले तक पहुंच गए थे, लेकिन विनर बनने की रेस से बाहर हो गए थे। और अब मिस्टर फ़ैजू को उनके फैंस खतरों से खेलते हुए देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।