Ramayana Movie: साई पल्लवी का नया चैलेंज, क्या कर दी जाएंगी रिप्लेस?
Sai Pallavi Ramayana Movie: अभिनेत्री साई पल्लवी चर्चाओं से आ गईं है, वहीं अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें रिप्लेस करने की मांग कर रहें हैं, आइए जानते हैं क्यों।
Sai Pallavi Ramayana Movie
Sai Pallavi Ramayana Movie: अभिनेत्री साई पल्लवी की हाल ही में फिल्म "एक दिन" रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। साई पल्लवी की ये पहली हिंदी फिल्म थी, और उनकी पहली फिल्म ही औंधे मुंह गिरी, इस फिल्म में उनके साथ जुनैद खान नजर आए थे। एक दिन फिल्म के फ्लॉप होते ही दर्शकों के बीच एक अलग ही चर्चा होने लगी, दरअसल एक दिन फिल्म में साई पल्लवी की जिस तरह की हिंदी सुनने को मिली, उसका खूब मजाक उड़ा, जिसकी वजह से अब बात उनकी फिल्म रामायण पर आ गई है, आइए जानते है विस्तार से।
साई पल्लवी की नई मुसीबत
साई पल्लवी फिल्म रामायण का हिस्सा हैं, वे इस फिल्म में माता सीता का रोल अदा करते नजर आएंगी। जैसा कि हमने आपको बताया कि एक दिन मूवी में उनकी हिंदी का खूब मजाक बना, ऐसे में अब दर्शकों के बीच सवाल उठ रहें हैं कि क्या वे रामायण में अच्छी हिंदी बोल पाएंगी, सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल उठा रहें हैं कि साई पल्लवी को कास्ट कर उन्होंने गलती कर दी, वहीं अब इसी बीच रामायण मूवी से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक साई पल्लवी के किरदार की डबिंग की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक दिन मूवी में साई पल्लवी को जिस तरह से आलोचनाओं को सामना करना पड़ा था, उसके बाद रामायण के मेकर्स ने फैसला किया है कि वे साई पल्लवी के किरदार के लिए डबिंग करवाएंगे, हालांकि मेकर्स द्वारा अभी तक ये जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि मेकर्स साई पल्लवी के सीता के किरदार के लिए डबिंग की जाएगी।
फिलहाल, सोशल मीडिया पर साई पल्लवी के सीता के किरदार को लेकर तरह-तरह की बातें हो रहीं हैं, एक यूजर ने लिखा, "बहुत ही अच्छा डिसीजन... साई पल्लवी की हिंदी अच्छी नहीं।" दूसरे ने लिखा, "रामायण के लिए साई पल्लवी गलत चॉइस है।" तीसरे ने लिखा, "इससे अच्छा किसी और को ले ले।" चौथे ने लिखा, "साई पल्लवी को रिप्लेस कर दो, अभी भी समय है।" इसी तरह यूजर्स साई पल्लवी को रिप्लेस करने का सुझाव दे रहें हैं क्योंकि चेहरा किसी और का और आवाज किसी और की, ये खबर सुन दर्शक थोड़े निराश हैं।