TVF का Sapne Vs Everyone S2 IMDb पॉपुलर इंडियन टीवी शोज़ लिस्ट में बना नंबर 1

Sapne Vs Everyone Season 2 IMDb Rating: TVF ने ग्लोबली अपनी मजबूत पकड़ बना ली है, जहां सपने vs एवरीवन ने IMDb की टॉप 250 टीवी शोज़ लिस्ट में अपनी जगह बना ली है

Update:2026-05-13 13:30 IST

 Sapne Vs Everyone S2 IMDb Rating Number One (Image Credit-Social Media)

Sapne Vs Everyone : द वायरल फीवर ने लगातार ऐसी कहानियां देकर खुद को भारत के सबसे पसंदीदा प्रोडक्शन हाउस में शामिल कर लिया है, जो असली, इमोशनल और लोगों की जिंदगी से जुड़ी लगती हैं। सालों से TVF ने मिडिल क्लास लाइफ को ईमानदारी से दिखाने में अपनी अलग पहचान बनाई है। इनके किरदार और पल ऐसे होते हैं जिनसे लोग तुरंत जुड़ जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुआ सपने vs एवरीवन का दूसरा सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और अब इसने IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज़ लिस्ट में नंबर 1 जगह हासिल कर ली है।

सपने vs एवरीवन बना IMDb का नंबर वन शो ( Sapne Vs Everyone Become Number One IMDb Rating)-

सपने vs एवरीवन के IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज़ लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंचने की खुशी में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा-"इस बार ड्रीमर्स ने सच में दिल जीत लिया।Sapne Vs Everyone को देखने, शेयर करने और हर एहसास को महसूस करने के लिए धन्यवाद। यह प्यार हमारे लिए सब कुछ है, #SapneVsEveryoneOnPrime, नया सीजन, अभी देखें सिर्फ @primevideoin पर"

https://www.instagram.com/p/DYRA9vNMVlg/?igsh=MWFxaWh1b2Jwamd5cw==

IMDb की टॉप 250 टीवी शोज़ लिस्ट में सपने vs एवरीवन के शामिल होने के साथ, द वायरल फीवर (TVF) ग्लोबल कंटेंट स्पेस में अपना दबदबा बना रहा है। दुनिया की IMDb टॉप 250 टीवी शोज़ लिस्ट में शामिल TVF के अन्य शोज़ हैं — टीवीएफ पिचर्स 9.1 रेटिंग (64), पंचायत 9.0 रेटिंग (70), गुल्लक 9.1 रेटिंग (74), कोटा फैक्ट्री 9.0 रेटिंग (86), एस्पिरेंट्स 9.1 रेटिंग (130) और ये मेरी फैमिली 8.9 रेटिंग (183)।

TVF ने हाल की कई बड़ी रिलीज़ जैसे द डेविल वियर्स प्राडा 2, एक दिन, शिवाजी, पैट्रियट और नेटफ्लिक्स की ग्लोरी को पीछे छोड़ते हुए खुद को भारत, साउथ और यहां तक कि हॉलीवुड तक शानदार कंटेंट देने वाले सबसे भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस में शामिल कर लिया है।

वहीं प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में भी TVF पूरी तरह छाया रहा, जहां उसने दमदार अनाउंसमेंट्स की लाइनअप पेश की। फिर चाहे फिल्में जैसे ववन और कॉलेज फेस्ट हों, नए शोज़ जैसे पिरामिड और वंश हों, या फिर एस्पिरेंट्स, पंचायत, ग्राम चिकित्सालय, सपने vs एवरीवन और संदीप भैया के बहुप्रतीक्षित नए सीजन, उनकी स्लेट हर तरह के कंटेंट से भरपूर रही। एक शानदार शोकेस जिसने TVF को उस रात का सबसे बड़ा विजेता बना दिया।

Tags:    

Similar News