Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari वरूण व जान्हवी की फिल्म में हुई अक्षय की एंट्री

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Cast: वरूण धवन व जान्हवी कपूर की फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में एक और बॉलीवुड एक्टर की हुई एंट्री, पढ़े पूरी खबर

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-03 08:18 GMT

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Cast 

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Update: वरूण धवन (Varun Dhawan) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की जोड़ी एक बार फिर से एक साथ नजर आने वाली हैं। और उनकी इस फिल्म का नाम होगा Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari, फिल्म को लेकर काफी दिन पहले ही अनॉउंसमेंट कर दिया गया था। लेकिन फिल्म के बारे में उसके बाद किसी प्रकार की अपडेट नहीं आई थी। लेकिन अब जाकर वरूण धवन व जान्हवी कपूर की फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari को लेकर ताजा अपडेट सामने आए हैं। बता दे कि वरूण धवन व जाहन्वी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जिसका निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म में नए कास्टों की एंट्री हुई है, तो वहीं फिल्म कब तक रिलीज होगी इसको लेकर भी ताजा अपडेट सामने आई है। चलिए जानते हैं फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari के बारे में क्या ताजा अपडेट सामने आए हैं।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी मूवी अपडेट (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Update)-

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में अक्षय ओबेरॉय की हुई एंट्री (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Cast Akshay Oberoi?)-


मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो वरूण धवन (Varun Dhawan) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) करण जौहर (Karan Johar) द्वारा निर्मित और शंशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म को लेकर अब मेकर्स ने ताजा अपडेट साझा किया है। अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) वरूण धवन व जान्हवी कपूर के साथ Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में शामिल हो गए हैं। वह मुख्य सहायक भूमिकाओं में से एक की भूमिका निभाएंगे। 

कौन हैं अक्षय ओबेरॉय (Who is Akshay Oberoi?)-

अक्षय ओबेरॉय को पीकू, गुडगॉव व फितूर जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। रितिक रोशन व दीपिका पादुकोण की फिल्म Fighter में स्क्वाड्रन लीडर बशीर खान के रूप में उनकी हालिया भूमिका ने ध्यान आकर्षित किया है। इसके अलावा वह आज रिलीज हुई Web Series The Broken News Season 2 में नजर आएंगे। 

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी कब रिलीज होगी? (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date)-

वरूण धवन 2025 में आने वाली उनकी फिल्म No Entry 2 से पहले करण की फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में व पिता डेविड धवन की फिल्म में काम करेंगे। तो वहीं करण जौहर की फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari के लिए रिलीज डेट अगले साल यानि 2025 के गुड फ्राइडे वीकेंट को ब्लॉक कर लिया गया हैं। फिल्म में वरूण धवन व जान्हवी कपूर के अलावा नए स्टार कास्ट की एंट्री हुई हैं। तो वहीं इसके साथ ही फिल्म के लिए रिलीज डेट को भी लॉक कर लिया गया हैं। फिल्म के निर्माता फिल्म को फ्लोर पर लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ अंतराष्ट्रीय शूटिंग के अलावा, एसएसकेटीके पर यात्रा मुंबई में एक शेड्यूल के साथ शुरू होती है। उसके बाद राजस्थान में फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी कास्ट (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Cast)-

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरूण धवन (Varun Dhawan), जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के अलावा सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) ,रोहित सराफ (Rohit Saraf)  न अक्षय ओबरॉय (Akshay Oberoi) को कास्ट किया गया हैं।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म की कहानी क्या है? (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Story In Hindi)-

वरूण धवन व जान्हवी कपूर की फिल्म एक रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा पर आधारित फिल्म हैं। फिल्म की पूरी कहानी के बारे में अभी बता पाना थोड़ी जल्दबाजी होगी। 

Tags:    

Similar News