अलिया भट्ट की हमशक्ल: मम्मी कसम वीडियो देख हिल जायेंगे आप, असली-नकली में फर्क करना हुआ मुश्किल

सोशल मीडिया पर Alia Bhatt की हमशक्ल का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यकीन मानिये देख कर आप भी असली और नकली में फर्क नहीं कर पाएंगे।

Newstrack :  Network
Update: 2022-05-12 13:48 GMT

Alia Bhatt Look Alike Girl  (Image Credit-Social Media)

Alia Bhatt Look Alike Girl Video Viral: सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की हमशक्ल का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यकीन मानिये देख कर आप भी असली और नकली में फर्क नहीं कर पाएंगे। बॉलीवुड की बब्बी गर्ल यानि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अभी कुछ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधीं हैं। उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से रही है। उनके फैंस काफी समय से दोनों की शादी का इंतज़ार कर रहे थे जो 14 अप्रैल 2022 को जा के खत्म हुआ था। फैंस दोनों की पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ से जुड़े हर पहलु पर नज़र रखते हैं और जानना भी चाहते हैं। ऐसे में आलिया भट्ट की तरह हूबहू (Alia Bhatt Lookalike) दिखने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे आप देखेंगे तो हैरान रह जायेंगे। आपके लिए भी असली और नकली में पहचान करना मुश्किल हो जायेगा।

दरअसल आलिया भट्ट की हमशक्ल का ये वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो आते ही आग की तरह सोशल मीडिया पर छाह गया है। आलिया की तरह दिखने वाली इस लड़की ने आलिया के गंगूबाई काठियावाड़ी लुक को कॉपी किया है। साथ ही वो फिल्म दिल तो पागल है के गाने कब तक चुप बैठे अब तो कुछ है बोलना पर डांस करती देख रही है। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस को अपनी आँखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। लोग कमेंट सेक्शन में इसे दूसरी आलिया कह कर बुला रहे हैं।

इस वीडियो में दिख रही आलिया की हमशक्ल ने फ्लोरल साड़ी पहनी हुई है और वो थिरकती नज़र आ रहीं हैं। कुछ ही देर में इस वीडियो को 319,571 लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही लोग ढेरों कमैंट्स करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,'वाह! आप तो बिल्कुल आलिया भट्ट जैसी दिखती हो।' दूसरे ने लिखा,कोई इतना सेम कैसे हो सकता है।'वहीँ एक और यूजर ने कमेंट किया है,'पहली बार में तो मुझे ऐसा ही लगा कि ये आलिया ही है।'

फिलहाल अगर बात करें आलिया भट्ट की तो वो इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में व्यस्त हैं जिसमे उनके साथ रणवीर सिंह नज़र आएंगे। इसके अलावा उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी जल्द रिलीज़ होने वाली है। जिसमे उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर होंगे।

Tags:    

Similar News