IAS बनी भोजपुरी स्टार Aamrapali Dubey, धमाल मचाने वाली है ये फिल्म

भोजपुरी स्टार Amrapali Dubey ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है जिसमे वो आईएएस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आ रहीं हैं।

Written By :  Shweta Srivastava
Newstrack :  Network
Update: 2022-04-25 05:13 GMT

Bhojpuri Star Amrapali Dubey  (फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Bhojpuri Star Amrapali Dubey as IAS Officer:भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है जिसमे वो आईएएस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आ रहीं हैं। साथ ही आम्रपाली ने इसमें कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है,"ओह गॉड ! डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को कितने काम करने पड़ते हैं।"

दरअसल ये फोटो आम्रपाली की आने वाली फिल्म की है जिसमे वो डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की भूमिका में नज़र आएँगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में उनके साथ दिनेश लाल यादव लीड रोल में होंगें। आम्रपाली दुबे के फोटो पोस्ट करते ही फैंस जमकर उनकी फोटो को लाइक कर रहे हैं साथ ही कमैंट्स करते भी दिख रहे हैं। कोई उन्हें बेस्ट विशेज़ दे रहा है तो कोई उनके इस अंदाज़ की तारीफ कर रहा है। हर किसी को उनका ये अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। किसी ने ये भी लिखा है कि आपकी टेबल पर पानी क्यों नहीं है।

फिलहाल आम्रपाली इस अवतार में काफी अलग लग रहीं हैं। यूँ तो उनका हर अंदाज़ उनके फैंस को काफी भाता है। साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं। समय समय पर उनकी फोटोज इंटरनेट पर ट्रेंड करती दिख जाती हैं। आम्रपाली की फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है। उनके फोटोज और वीडियोस पर उनके फैंस ढेरों कमैंट्स और लाइक करते हैं।

आम्रपाली किसी गाने में दिखें या फिल्म में, वो सफलती की गांटी मानी जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों की धड़कन बन चुकी आम्रपाली ने रहना है तेरी पलकों की छांव में सुमन की मुख्य भूमिका निभाई थी, उन्होंने ज़ी टीवी पर सात फेरे और मायका में अभिनय किया है। वह मेरा नाम करेगा रोशन में भी नजर आई थीं। आपको बता दें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत आम्रपाली ने 2014 में आई फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani) से की।आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस की तरह नजर आती हैं। उनके हिंदी भाषी राज्यों में भी फैंस के बीच बड़ी पॉपुलैरिटी है। आम्रपाली के गाने, फोटोज या वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक्ट्रेस को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो एक्ट्रेस के 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Tags:    

Similar News