Anamika Bishnoi कौन है, जानिए क्यो इनके पति ने दिन दहाड़े की इनकी हत्या

Anamika Bishnoi Phalodi Instagram : अनामिका विश्वोई जोकि एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हैं, उनके पति दिन दहाड़े उनकी गोली मारकर हत्या कर दी....

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-02-27 05:42 GMT

Anamika Bishnoi Instagram Influencer : राजस्थान के फलोदी में अनामिका विश्नोई (Anamika Bishnoi) के मर्डर केस के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हर कोई हैरान है, अनामिका को जिस तरह से उनके पति ने दिनदहाड़े गोरी मारी है, वह काफी खौफनाक है। इस मामले की जाँच की जा रही है। सूत्रों कि मानें तो अनामिका की हत्या के पीछे उनका का सोशल मीडिया रील्स बनाना है। जिससे उनके पति इस कदर नाराज थे कि उनकी हत्या कर दी। इनका मामला पहले से ही कोर्ट तक पहुँच चुका था। दोनो अलग-अलग रहते थे। रविवार को पत्नी के मायके जाकर पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

कौन हैं Anamika Bishnoi-

13 साल पहले शादी होने के बाद एक लंबे समय तक पति-पत्नी साथ रहे थे लेकिन 3 साल पहले अनामिका सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गई, जिसके बाद उनके पति को ये सब पसंद नहीं आया। पति ने आपत्ति जताई तो विवाद बढ गया और मामला कोर्ट तक पहुँच गया। इसके अनामिका मायके चली गई। वहाँ उन्होंने अनामिका ने नारी कलेक्शन के नाम से दुकान शुरू की। 

कैसे हुई अनामिका विश्नोई की हत्या-

फलोदी के एएसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि रविवार दिन महिला को दुकान में घुस कर गोली मारी गई है। बता दे कि गोली मारने से पहले आपस में पति और अनामिका के बीच में काफी बहस हुई थी। पति गोली मार कर मौके से फरार हो।, मृतका का मायका नगरासर बीकानेर में हैं।  मृतका अनामिका को घायल अवस्था में फलोदी के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

Anamika Bishnoi Phalodi Instagram Account-

अनामिका विश्नोई की मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम एकाउंट (Anamika Bishnoi Phalodi Instagram Id) पर फॉलोअर्स लगातार बढ रहे है और लोग उनके लिए न्याय की माँग कर रहे है। अनामिका विश्नोई राजस्थानी गानों पर रील्स बनाती थी।

Tags:    

Similar News