Article 370 Total Collection: कश्मीर फाइल्स व अन्य फिल्मों से कमाई के मामले में आगे निकली आर्टिकल 370

Article 370 Total Collection: आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक को पीछे छोड़ दिया है और तीन दिनों में किया कुल इतना कलेक्शन

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-02-26 05:06 GMT

Article 370 Total Collection : यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। मूवी में यामी गौतम की एक्टिंग व बाकी किरदारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। यही फिल्म की कहानी भी लोगो के दिलों को छू रही है। यामी गौतम की आर्टिकल 370 ने कमाई के मामले में इसके साथ रिलीज हुई फिल्म (Article 370 Movie) क्रैक को पीछे छोड़ दिया है। पुलिस ऑफिसर के रोल में यामी गौतम दर्शको को खूब पसंद आ रही है। तो वहीं फिल्म को छुट्टियों का भी काफी फायदा मिला है। शुक्रवार की तुलना में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शनिवार व रविवार को ज्यादा कमाई की है। चलिए फिल्म के टोटल कमाई (Article 370 Total Box Office Collection) के बारे में जानते है।

Article 370 Box Office Collection Day 3 (आर्टिकल 370 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3)-

यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म दर्शको को काफी पसंद आ रही है। फिल्म (Article 370 Movie) की कहानी की तारीफ ना केवल दर्शक की अपितु मनोरंजन जगत का अनुभव रखने वाले लोग भी कर रहे है। फिल्म के मेकर्स को जिस तरह से उम्मीद थी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रविवार को यानि तीसरे दिन अच्छी कमाई करेगी। हुआ भी वहीं, बता दे कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कुल 9.50 करोड़ (Article 370 Box Office Collection) तक की कमाई की है। जोकि बाकि दिनों की तुलना में ज्यादा है।

 Article 370 Total Collection (आर्टिकल 370 टोटल कलेक्शन)-

आर्टिकल 370 टोटल कलेक्शन की बात करे तो फिल्म (Article 370 Movie) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.12 करोड़ तक की कमाई की थी। तो वहीं दूसरे दिन 9.08 करोड़ की कमाई की, तो वहीं रविवार को फिल्म ने 9.50 करोड़ की कमाई की है। तीनो दिनों का कलेक्शन मिलाकर आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 22.80  करोड़ (Article 370 Total Collection) का बिजनेस अभी तक किया है। 

Article 370 Box Office Collection Day 4 (आर्टिकल 370 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4)-

आज वर्किंग डे यानि सोमवार होने की वजह से फिल्म की कमाई में शनिवार व रविवार की तुलना में गिरावट देखी जा सकती है। जिसका मतलब है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस (Article 370 Collection Day 4) पर चौथे दिन 3-5 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है। 

Tags:    

Similar News