Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह ने अपने नए भोजपुरी सॉन्ग में किया बोल्ड रोमांस

Bhojpuri Song: भोजपुरी पवार एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस यामिनी सिंह का नया म्यूजिक वीडियो सॉन्ग 'धनिया धमीनियां' जारी किया गया है। इस गाने को दर्शकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

Update: 2022-11-07 23:35 GMT

Dhaniya Dhaminiya New Song (image: social media)

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song-:आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक है। अरविंद अकेला कल्लू का कोई भी गाना आता है तो वो सोशल मीडिया धमाल ही मचाता है। साथ ही इन दोनों आर्टिस्ट्स की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। बता दें कि ऐसे में अब एक्टर का नया वीडियो सॉन्ग 'धनिया धमीनियां' रिलीज किया गया है। इन दोनों आर्टिस्ट्स की कैमिस्ट्री के साथ-साथ उनका डांस भी जबरदस्त है। इस गाने में दोनों के बीच का रोमांस देखते ही बन रहा है।

इसके साथ ही इस नए भोजपुरी गाने 'धनिया धमीनियां' के वीडियो को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में यह देखने को मिल रहा है कि एक्टर यामिनी सिंह के साथ गजब का परफॉर्मेंस दे रहे हैं। जहां इस गाने में एक्ट्रेस की अदाएं और एक्सप्रेशंस फैंस को उनका दीवाना बना रहे हैं। तो वहीं इस वीडियो में एक्टर को सपेरे के अंदाज में देखा जा सकता है। वो एक्ट्रेस से लगातार रोमांस करते और करने के लिए कहते नजर आ रहे हैं और धमीनियां यानी एक सांप बता रहे हैं। साथ ही इनकी रोमांटिक कैमिस्ट्री दर्शकों और फैंस को वीडियो को बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। इसके साथ दोनों ही भोजपुरी स्टार्स की इतनी जोरदार परफॉर्मेंस पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू के पहले के सभी परफॉर्मेंस को उनका ये वीडियो सॉन्ग मात दे रहा है। वहीं वीडियो को करीब एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस जोड़ी की जबरदस्त परफॉर्मेंस की जितनी तारीफ की जाए उतना ही कम है।

इस नए भोजपुरी गाने 'धनिया धमीनियां' को कल्लू का सुपरहिट रोमांटिक सॉन्ग माना जा रहा है। वहीं इस गाने को देखकर इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये हिट नहीं होगा। बता दें कि इस गाने को लोग लगातार यूट्यूब पर देख रहे हैं और आपको यह भी बता दें कि अरविंद और यामिनी सिंह का ये गाना भोजपुरी फिल्म 'प्रयागराज' का है। इस गाने को एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं इन दोनों की आवाज में इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा हैं। वीडियो का निर्देशन चंदन उपाध्याय ने किया है और प्रोड्यूसर इंद्र प्रकाश यादव हैं।

इसके साथ अगर हम कल्लू की अपकमिंग फिल्म 'प्रयागराज' की बात करें तो हमें मिली जानकारी के मुताबिक ये फिल्म एक लव स्टोरी बेस्ड है। जिसकी शूटिंग प्रयागराज समेत कई हिस्सों में की गई है। इसके अलावा भी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें 'अगर तुम ना होते' और 'ससुरारी जिंदाबाद' जैसी मूवीज शामिल हैं।

Tags:    

Similar News