Bhojpuri Latest Song: अरविंद अकेला कल्लू संग नीलम गिरी का रोमांस छुड़ा देगा पसीने, अकेले में देखें वीडियो

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने आजकल खूब सुने जा रहें हैं, आए दिन ऐसे भोजपुरी गाने रिलीज होते हैं, जो बहुत जल्द दर्शकों का फेवरेट बन जाता है।

Update: 2023-06-29 12:16 GMT
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने आजकल खूब सुने जा रहें हैं, आए दिन ऐसे भोजपुरी गाने रिलीज होते हैं, जो बहुत जल्द दर्शकों का फेवरेट बन जाता है। बॉलीवुड के गानों से ज्यादा सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने ट्रेंड करते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि आप शादियों और पार्टियों में भी देखेंगे तो भोजपुरी गाने ज्यादा रंग जमा रहें हैं। इन सबके बीच भोजपुरी सितारों द्वारा एक से एक धमाकेदार गाने रिलीज किए जा रहें हैं। अभी हाल ही में एक भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम "चुभुर चुभूर 2" है।

अरविंद अकेला कल्लू का है ये गाना

भोजपुरी का हाल ही में रिलीज हुआ गाना "चुभुर चुभूर 2" अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का है। अरविंद अकेला कल्लू भी देशभर में बड़ी ही तेजी से अपनी पहचान बना रहें हैं। वह भोजपुरी पर्दे पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं। भोजपुरी के बाकी के सुपरस्टारों की तरह ही अरविंद अकेला कल्लू के भी बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो रिलीज होते हैं और सभी सुपरहिट होते हैं।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा वीडियो सॉन्ग "चुभुर चुभूर 2"

अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का वीडियो सॉन्ग "चुभुर चुभूर 2" हाल ही में रिलीज हुआ है और यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। यह गाना जब से रिलीज हुआ है, तभी से दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाए हुए है। इस वीडियो सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू संग एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आ रहीं हैं। दोनों ने मिलकर गाने में आग लगा दी है।

नीलम गिरी ने दिखाया अपना हॉट अंदाज

"चुभुर चुभूर 2" वीडियो सॉन्ग में नीलम गिरी अपना कमाल का अंदाज दिखा रहीं हैं। उनके डांस से लेकर एक्सप्रेशन तक सब कुछ बेहद किलर लग रहा है। नीलम की हॉट अदाएं देख तो अरविंद अकेला कल्लू का भी दिल फिसल गया है। बताते चलें कि इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है, म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है, लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है। वहीं इस धमाकेदार म्यूजिक वीडियो को दीपांश सिंह ने डायरेक्ट किया है। इस धुआंधार गाने को अबतक 1.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News