Awarapan 2 की तूफानी बरकरार, 2 दिन में ही अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड

Awarapan 2 Record: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने रिलीज के दो दिनों में ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, आइए जानते हैं।

Update:2026-08-16 10:30 IST

Awarapan 2 Record

Awarapan 2 Record: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है, फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, जी हां! ये फिल्म उम्मीद से कई गुना अधिक कमाई कर रही है और इसी के चलते इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी बना लिए हैं। आवारापन 2 ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग ली ही थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने गर्दा उड़ा दिया, और इस तरह महज 2 दिनों में आवारापन 2 ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

आवारापन 2 ने बनाया कई रिकॉर्ड

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ने कमाल कर दिया है, जिस तरह ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, उसे देख साफ है कि शिवम पंडित ने एक बार फिर दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। वहीं श्रिया सरन का कैमियो भी इस फिल्म में चार चांद लगाता नजर आया। चलिए आगे जानते हैं कि फिल्म ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया -


इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर

आवारापन 2 इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है, जी हां! आवारापन 2 ने ओपनिंग डे पर 23.40 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया था और इस तरह ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई। इससे पहले ये रिकॉर्ड उनकी फिल्म 'बादशाहो' के पास था, जिसने ओपनिंग डे पर 12.60 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

आवारापन के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछा

जहां आवारापन 2 इमरान हाशमी के करियर की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई, वहीं इस फिल्म ने कमाई के मामले में पहले पार्ट को कड़ी मात दी है, जी हां! यहां तक कि महज एक दिन में आवारापन के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां 2007 में आई फिल्म आवारापन का लाइफटाइम कलेक्शन 7.76 करोड़ रुपए था, वहीं आवारापन 2 का एक दिन का कलेक्शन सिर्फ 23.40 करोड़ रुपए था। बता दें कि दूसरे दिन आवारापन 2 ने 34.09 करोड़ रुपए कमाए, इस तरह महज दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 57.49 करोड़ रुपए हो गया।

Tags:    

Similar News