Drishyam 3 Teaser: इंतजार खत्म! इस दिन आ रहा अजय देवगन की दृश्यम का टीजर
Drishyam 3 Teaser: अजय देवगन की दृश्यम 3 का टीजर कब रिलीज किया जाएगा, आइए जानते हैं।
Drishyam 3 Teaser: अजय देवगन की सस्पेंस एक्शन थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 का बेसब्री से हर किसी को इंतज़ार है, फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, हालांकि अब तक फिल्म से जुड़ी कोई भी झलक मेकर्स द्वारा जारी नहीं की गई है, ऐसे में दर्शक इंतजार में बैठे हैं कि कब फिल्म का टीजर या मोशन पोस्टर जारी करेंगे, फिलहाल, हम आपको बता दें कि इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि दृश्यम 3 का टीजर कब जारी किया जाएगा, इससे जुड़ी अपडेट मिल गई है।
कब आएगा दृश्यम 3 का टीजर
अजय देवगन की दृश्यम 3 का टीजर बहुत ही जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीजर 10 सितंबर को रिलीज किया जाएगा, हालांकि मेकर्स द्वारा टीजर की रिलीज को लेकर अब तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सोर्सेज के मुताबिक मेकर्स दृश्यम 3 का धमाकेदार टीजर 10 सितंबर को जारी करेंगे।
दृश्यम 3 स्टार कास्ट
दृश्यम 3 में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में वापसी करेंगे। उनके साथ ही फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता जैसे कलाकार हैं। दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना भी थे, लेकिन उन्होंने दृश्यम 3 से किनारा कर लिया, खबरें आईं थीं कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी थी और अपना लुक बदलने के लिए भी कहा था, जिस वजह से वे फिल्म से बाहर हो गए। अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने के बाद मेकर्स ने जयदीप अहलावत को कास्ट किया।
कब रिलीज होगी दृश्यम 3
बता दें कि दृश्यम 3 की कहानी दृश्यम 2 की कहानी से आगे बढ़ेगी, वहीं खबर यह भी है कि मोहनलाल की दृश्यम 3 की कहानी से भी ये अलग होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है, वहीं कुमार मंगत द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। "दृश्यम 3" अजय देवगन की दृश्यम फ्रेंचाइजी की आखिरी फ्रेंचाइजी हो सकती है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।