Pawan Singh: पवन सिंह के पॉवर स्टार बनने की कहानी, उन्हीं की जुबानी
Bhojpuri Power Star Pawan Singh: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का नाम आख़िरकार पॉवर स्टार कैसे पड़ा, आइए जानते हैं।
Bhojpuri Power Star Pawan Singh
Bhojpuri Power Star Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का खूब दबदबा है, उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपना दबदबा अपनी मेहनत के दम पर बनाया है, एक गरीब परिवार और छोटे से गांव से निकलकर स्टेज शो करने वाले पवन सिंह के फैंस आज दुनिया के कोने-कोने में मौजूद हैं। पवन सिंह का क्रेज उनके फैंस के बीच देखते बनता है, उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस पागल हो जाते हैं। पवन सिंह के फैंस उन्हें पॉवर स्टार के नाम से बुलाते हैं, लेकिन उनका नाम पॉवर स्टार कैसे पड़ा, आइए इसके बीच की दिलचस्प कहानी जानते हैं।
पवन सिंह कैसे बनें पॉवर स्टार
पवन सिंह का एक बहुत ही फेमस डायलॉग है, अक्सर वो कहा करते हैं - पावर यहीं से शुरू होता है और यहीं पर खत्म। बता दें कि पवन सिंह आज कल भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में नजर आ रहें हैं, जहां अपना शानदार अंदाज वो फैंस को दिखा रहें हैं। इसी शो में उन्होंने खुद अपने पॉवर स्टार बनने की कहानी सुनाई। पवन सिंह ने बताया कि वो पवन सिंह से पॉवर स्टार कैसे बनें।
अभिनेत्री जन्नत जुबेर ने उनसे सवाल किया कि वो पॉवर स्टार कैसे बनें, इसके जवाब में पवन सिंह ने कहा, "आपको पता है कि मैं एक सिंगर हूं और सिंगिंग के दम पर ही एक्टर बना हूं, सिंगिंग की दुनिया से जब मैं फिल्मी दुनिया से गया न.. जैसे मान लीजिए डबल हीरो की फिल्म है, तो डायरेक्टर का यही कहना था कि पवन जी के ऊपर गाना ज्यादा डाल देते हैं, और दूसरे हीरो के ऊपर एक्शन ज्यादा डालते हैं, क्योंकि पवन सिंह उस समय मूंछ नहीं रखते थे, ऐसे ही चलता गया... फिर 2016 में मेरी फिल्म आई "गदर", फुल एक्शन फिल्म और दमदार डायलॉग, इस फिल्म को जनता से जो प्यार मिला ना, जो मेरे लिए भगवान है, बस वहीं से मेरा नाम पॉवर स्टार हो गया।" पवन सिंह ने खुद ये बात भोजपुरी बवाल में बताई, यहां देखें उनका वीडियो -
पवन सिंह को पॉवर स्टार बनाने में उनकी फिल्म "गदर" का हाथ है, जिसमें उनका एक्शन और दमदार डायलॉग देखकर ही फैंस ने उन्हें पॉवर स्टार का नाम दे दिया। बता दें कि पवन सिंह की गदर में उनके साथ निधि झा, नेहा सिंह, और सुशील सिंह जैसे एक्टर्स थे, इस फिल्म को रमाकांत प्रसाद ने निर्देशित किया था।