Vishwanath & Sons Collection: सूर्या की फिल्म ने मचाया धमाल, 3 दिनों में 100 करोड़ के करीब
Vishwanath & Sons Collection: सूर्या और मामिता बैजू की फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है।
Vishwanath & Sons Collection
Vishwanath & Sons Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या और मामिता बैजू की फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों से इस फिल्म को बहुत ही बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि इसी फिल्म में साथ ही इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947 भी रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बावजूद भी विश्वनाथ एंड संस मजबूती के साथ थिएटरों में लगी हुई है, और जबरदस्त प्रदर्शन भी कर रही है। जी हां! कमाई के मामले में विश्वनाथ एंड संस ने सनी देओल की बंटवारा 1947 को पीछे छोड़ दिया है और इस तरह सिर्फ तीन दिनों में ये फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
विश्वनाथ एंड संस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सूर्या की फिल्म विश्वनाथ एंड संस को बहुत ही अच्छा रिव्यू मिल रहा है, फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है, और सूर्या की एक्टिंग ने भी दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। वहीं अब यदि आपको विश्वनाथ एंड संस के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएं तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 15.35 करोड़ रुपए (नेट) और दुनियाभर में लगभग 27.51 से 31.74 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन 22.25 करोड़ रुपए रहा, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 42.74 करोड़ रुपए रहा। इस तरह दो दिनों में इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 74.47 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, और तीसरे दिन फिल्म और जबरदस्त कलेक्शन कर रही है, सुबह 11 बजे तक में ही इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
विश्वनाथ एंड संस फिल्म के बारे में
सूर्या और मामिता बैजू के अलावा इस फिल्म में राधिका सरथकुमार, योगी बाबू, रवीना टंडन, मैथ्यू, नसीर जैसे एक्टर्स नजर आ रहें हैं। वेंकी अटुरी द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है। फिल्म में एक्टर सूर्या संजय विश्वनाथ नाम के 40 साल के इंटरनेशनल पिस्टल शूटर का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि फिल्म में ऐज गैप की प्रेम कहानी देखने को मिल रही है।