Batwara 1947 Day 3 Collection: सनी देओल की बंटवारा 1947 ने तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार, मचाई धूम

Batwara 1947 Day 3 Collection: सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन कर सकती है, आइए जानते हैं।

Update:2026-08-16 16:27 IST

Batwara 1947 Day 3 Collection

Batwara 1947 Day 3 Collection: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर 'बंटवारा 1947' ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी, हालांकि फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रही, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश जारी रखे हुए है। जी हां! बंटवारा 1947 ने तीसरे दिन रफ्तार पकड़ ली है, आइए जानते हैं तीसरे दिन फिल्म कितने करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है।

बंटवारा 1947 डे 3 कलेक्शन

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी बंटवारा 1947 फिल्म को 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया गया था, इस फिल्म का मुकाबला इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से हुआ, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, हालांकि देखा जाए तो कमाई के मामले में इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने बाजी मार ली है।


वहीं, अब आपको बंटवारा 1947 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताए तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने धीमी शुरुआत की, पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपए रहा। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला और फिल्म का दूसरे दिन का कुल कलेक्शन 12.65 करोड़ रुपए रहा। वहीं, अब तीसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते नजर आ रही है, जी हां! रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा फिल्म को मिलता नजर आ रहा है। आंकड़ों के अनुसार तीसरे दिन ये फिल्म 15-20 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है।

बंटवारा 1947 फिल्म के बारे में

बंटवारा 1947 फिल्म की सबसे बड़ी खासियत सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी का दोबारा साथ आना है, जी हां! लगभग तीन दशकों के बाद दोनों साथ काम किए हैं। वहीं इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आ रही हैं। सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ इस फिल्म में करण देओल, अली फजल, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और कनिका कपूर मुख्य किरदारों में हैं।

Tags:    

Similar News