Batwara 1947 ने राजकुमार संतोषी और सनी देओल की पुरानी यादों को किया ताज़ा

Batwara 1947 Movie : तीन दशक बाद वहीं लौटे सनी देओल और राजकुमार संतोषी, जहां से शुरू हुई थी उनकी यादगार जर्नी

Update:2026-08-01 07:30 IST

Batwara 1947 Sunny Deol And Rajkumar Santoshi Movies (Image Credit- Social Media)

Batwara 1947 Movie: आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल सफर की शुरुआत जयपुर के ऐतिहासिक रामबाग पैलेस से हुई, ठीक उसी जगह से जहां कई साल पहले निर्देशक राजकुमार संतोषी ने अपनी आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर 'घायल' की कहानी पहली बार धर्मेंद्र को सुनाई थी।

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की मूवी बटवारा 1947 (Sunny Deol And Rajkumar Santoshi Movie Batwara 1947)-

आमिर खान प्रोडक्शंस की बंटवारा 1947, जिसमें शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जी जिंटा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने जा रही है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की मल्टी-सिटी प्रमोशनल कैंपेन की शुरुआत हो चुकी है और इसी सिलसिले में सनी देओल जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक रामबाग पैलेस में ठहरकर अपनी पुरानी यादों को फिर से जिया।

कई साल पहले जब राजकुमार संतोषी अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत घायल से करने वाले थे, तब उन्होंने इसी रामबाग पैलेस में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को फिल्म की कहानी सुनाई थी। बाद में धर्मेंद्र ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया और घायल एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी फिल्म ने सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी को इंडियन सिनेमा की सबसे सफल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में शामिल कर दिया। अब करीब तीन दशक बाद बंटवारा 1947 के प्रमोशन की शुरुआत भी उसी जगह से हुई, जहां से उनकी इस यादगार सफर की शुरुआत हुई थी।

इस खास याद ने बंटवारा 1947 के प्रमोशनल सफर को और भी भावुक और यादगार बना दिया है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसके टीजर और ट्रेलर को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स दर्शकों की उम्मीदें भी बढ़ा रहा है। दमदार एक्टिंग, इमोशनल कहानी और शानदार निर्देशन के साथ यह फिल्म एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

इस खास मौके की झलक मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए भी शेयर की। वीडियो में जयपुर दौरे की कई खूबसूरत झलकियां दिखाई गई हैं। इसमें सनी देओल और राजकुमार संतोषी शहर से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा करते नजर आ रहे हैं। वहीं, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। वीडियो के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा – "Batwara1947 का सफर जयपुरवासियों के प्यार के साथ शुरू हुआ।

ये रही उस दिन की एक खास झलक, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे। 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। 14 अगस्त को अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में जरूर देखें।"

https://www.instagram.com/reel/DbdRAzWIr-I/?igsh=cnoyc2J6aHRyYWdw

भारत के बंटवारे की दर्दनाक पृष्ठभूमि पर बनी बंटवारा 1947 एक ऐसी इमोशनल कहानी लेकर आ रही है, जो बंटवारे की इंसानी कीमत को करीब से दिखाती है। साथ ही यह फिल्म मुश्किल हालात में भी इंसानियत, उम्मीद और प्यार की ताकत को सामने लाती है। फिल्म का दमदार ट्रेलर दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ चुका है और इसे इस साल की सबसे इमोशनल फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

बंटवारा 1947 में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर इस फिल्म के जरिए साथ लौट रही है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News