August Movie Releases 2026: सनी देओल से लेकर यश तक अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली फिल्में
August New Movie Releases 2026: जुलाई का महीना खत्म होने वाला है, चलिए जानते हैं अगस्त के महीने में बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी नई फिल्में रिलीज होगी
August Movie Releases 2026 (Image Credit-Social Media)
August 2026 Movie Releases: जुलाई का महीना खत्म होने वाला है। जुलाई के महीने पर बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्में रिलीज हुई, जिसमें अल्फा, धमाल 4, जना नायकन शामिल हैं। तो वहीं अब अगस्त 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर महीना होने वाला है। इस महीने बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और हॉलीवुड की कई चर्चित फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। एक्शन, रोमांस, ड्रामा, हॉरर और कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर की फिल्में दर्शकों को देखने को मिल सकती हैं।
अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली फिल्में (August Movies Release 2026)-
आवारापन 2 (Awarapan 2 Movie)-
इमरान हाशमी की लोकप्रिय फिल्म Awarapan का सीक्वल Awarapan 2 अगस्त 2026 की सबसे चर्चित बॉलीवुड फिल्मों में शामिल है। फिल्म के पहले भाग को उसकी भावनात्मक कहानी, संगीत और इमरान हाशमी के अभिनय के लिए काफी पसंद किया गया था। अब दर्शकों को इसके दूसरे भाग से भी बड़ी उम्मीदें हैं। ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। ये एक रोमांटिक ड्रामा और एक्शन फिल्म है।
बंटवारा 1947 मूवी (Batwara 1947 Movie)-
Batwara 1947 एक बड़े स्तर की पीरियड और ड्रामा फिल्म हो सकती है। फिल्म का विषय भारत के विभाजन के दौर से जुड़ा बताया जा रहा है। इसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। ये सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन के तहत बन रही है।
हो माई डॉग मूवी (Ohh My Dog Movie)-
पंकज त्रिपाठी की फिल्म Ohh My Dog भी अगस्त 2026 की रिलीज सूची में शामिल है। यह एक हल्की-फुल्की और भावनात्मक कहानी वाली फिल्म हो सकती है, जिसमें परिवार और इंसान-पशु के रिश्ते को दिखाया जा सकता है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। ये एक फैमिली और कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। जोकि 7 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
टॉक्सिक मूवी (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups Movie)-
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups अगस्त 2026 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म के नाम और शुरुआती चर्चा ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा की है। टॉक्सिक मूवी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खोसला का घोसला 2 मूवी (Khosla Ka Ghosla 2 Movie)-
लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा फिल्म Khosla Ka Ghosla का सीक्वल भी अगस्त 2026 में दर्शकों के बीच आ सकता है। पहली फिल्म को उसकी साधारण लेकिन मजेदार कहानी और शानदार अभिनय के लिए काफी सराहना मिली थी। ये एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है। जोकि 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
ईथा मूवी (Eetha Movie)-
श्रद्धा कपूर की ईथा मूवी जोकि 28 अगस्त पर रिलीज होगी। ये एक वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबरें आ रही है कि ये बदल सकती है। लेकिन अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।