Ragini MMS 3: रागिनी एमएमएस 3 में इस खूबसूरत दिवा की एंट्री, सेट से वायरल हुई तस्वीर

Ragini MMS 3 Star Cast: रागिनी एमएमएस 3 की शूटिंग लंदन में की जा रही है, वहीं अब इस फिल्म को एक खूबसूरत हसीना ने ज्वाइन कर लिया है, आइए जानते हैं वे कौन हैं।

Update:2026-07-31 18:56 IST

Rj Mahvash In Ragini MMS 3  (Photo- Social Media)

Ragini MMS 3 Star Cast: रागिनी एमएमएस की तीसरी फ्रेंचाइजी यानी कि "रागिनी 3" की शूटिंग कुछ समय से लंदन में की जा रही है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग जब शुरू हुई थी, तभी तमन्ना भाटिया ने सेट से तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। वहीं अब फिल्म की कास्ट से जुड़ी एक शानदार अपडेट मिली है, जी हां! रिपोर्ट के मुताबिक रागिनी 3 की टीम में अभिनेत्री RJ महवश भी शामिल हो गईं हैं, उन्होंने खुद ये गुड न्यूज अपने चाहने वालों के साथ साझा की।

रागिनी 3 में शामिल हुईं आरजे महवश

आरजे महवश ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर "रागिनी 3" फिल्म में शामिल होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर "रागिनी 3" का क्लैपबोर्ड पकड़े हुए तस्वीरें शेयर की और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अपनी अगली फिल्म 'रागिनी 3' का एलान करते हुए मैं बहुत उत्साहित हूं। जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मुझे यह मौका देने के लिए एकता कपूर मैम, बालाजी मोशन पिक्चर्स, श्रुति महाजन और हमारे निर्देशक शशांक घोष सर की हमेशा आभारी रहूंगी। बाकी तुम लोग अपने प्यार से संभाल लेना दोस्तों।" आरजे महवश के इस ऐलान के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं, और अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहें है।

Full View

रागिनी एमएमएस 3 स्टार कास्ट

सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म रागिनी एमएमएस 3 के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, बता दें कि फिल्म में बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे, तमन्ना भाटिया के साथ ही आयुष शर्मा और जुनैद खान भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी नजर आएंगी। नरगिस फाखरी रागिनी एमएमएस 3 में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी और अब आरजे महवश की फिल्म में एंट्री हो चुकी है, हालांकि उनका रोल क्या होगा, इसका कुछ खुलासा नहीं हुआ है।

कब रिलीज होगी रागिनी एमएमएस 3

रागिनी 3 कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी, इसका खुलासा अब तक मेकर्स ने नहीं किया है, लेकिन आरजे महवश ने अपने पोस्ट में हिंट दे दिया है कि फिल्म जल्द ही थिएटरों में दस्तक देगी, यानी कि ये फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। बताते चलें कि इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहें हैं, जो फ्रेडी और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्में बना चुके हैं और एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जाएगा।

रागिनी एमएमएस के दोनों पार्ट हुए थे हिट

एकता कपूर की हिट फिल्म रागिनी एमएमएस का पहला पार्ट 2011 में आया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म में राजकुमार राव और कैनाज़ मोटिवला लीड रोल में थे, फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया था। उसके बाद साल 2014 में रागिनी एमएमएस 2 रिलीज हुई, जिसमें सनी लियोनी और साहिल प्रेम मुख्य भूमिकाओं में थे और दिव्या दत्ता व अनीता हसनंदानी भी खास रोल में थीं और फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया था, इस फिल्म को भी दर्शकों से खूब प्यार मिला। रागिनी एमएमएस की दोनों फ्रेंचाइजी हिट रहीं, अब देखना होगा कि तीसरी फ्रेंचाइजी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाएगी या नहीं।

Tags:    

Similar News