Spider Man Brand New Day Collection Day 1: स्पाइडर मैन ने पहले दिन किया रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 1: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं कितना किया कलेक्शन

Update:2026-07-31 16:31 IST

Spider Man Brand New Day Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Spider Man Brand New Day Collection Day 1: स्पाइडर मैन ने एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक की है। सुपरहीरों की दुनिया का सबसे प्रसिद्ध सुपरहीरो लेकिन इस बार स्पाइडर मैन की कहानी काफी रोचक होने वाली है। क्योंकि स्पाइडर मैन के आस्तित्व को हर कोई भूल गया है। अब इस दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनना, पहले कि तुलना में इस बार स्पाइडर मैन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। तो वहीं Spider Man Brand New Day को रिव्यू ठीक-ठाक मिला है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया था। चलिए जानते हैं Spider Man Brand New Day ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। 

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 1)-

 पीटर पार्कर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एक नए अध्याय के लिए वापस आ गया है। स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे में वेब-स्लिंगर को न्यूयॉर्क शहर में एक पूर्णकालिक हीरो के रूप में जीवन को अपनाते हुए दिखाया गया है, जहाँ पीटर ( टॉम हॉलैंड ) को अब कोई याद नहीं करता, साथ ही वह एक नए खतरनाक खतरे का सामना करता है और अपने जीवन में अप्रत्याशित बदलावों से जूझता है। हाल ही में आई कुछ मार्वल फिल्मों के विपरीत, इसमें कोई अलग से मिड-क्रेडिट सीन नहीं है, इसलिए दर्शकों को फिल्म के इस एकमात्र अतिरिक्त दृश्य को देखने के लिए अंत तक रुकना होगा। दर्शकों ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें भावनाओं, एक्शन और क्लासिक स्पाइडर-मैन तत्वों का संतुलित मिश्रण है, साथ ही पीटर पार्कर की कहानी को एक नई दिशा दी गई है। उन्होंने फिल्म को 5 में से 4 रेटिंग दी और बेहतरीन अनुभव के लिए इसे 3D के बजाय 2D में देखने की सलाह दी।

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ रूपए तक किया है। लेकिन अभी पूरे दिन का कलेक्शन आना बाकी है। जिस तरह से स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे कलेक्शन कर रही है, देखकर लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। फिल्म ने सबसे ज्यादा इंग्लिश में उसके बाद हिंदी में कलेक्शन किया है। 

Tags:    

Similar News