Yeh Prem Mol Liya Release Date: कब रिलीज होगी सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया? जानें

Yeh Prem Mol Liya Release Date: सूरज बड़जात्या की फिल्म "ये प्रेम मोल लिया" की रिलीज डेट सामने आ गई है, आइए जानते हैं फिल्म कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Update:2026-07-31 20:09 IST

Yeh Prem Mol Liya Release Date: फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या अपनी अपकमिंग फिल्म "ये प्रेम मोल लिया" को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, पिछले काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग की जा रही है और अब जाकर फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है, जी हां! "ये प्रेम मोल लिया" की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसी के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

कब रिलीज होगी ये प्रेम मोल लिया

सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म "ये प्रेम मोल लिया" में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं, दोनों पहली बार इस फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि इस फिल्म की शूटिंग आज पूरी कर ली गई है, ऐसे में शूटिंग के सेट से कई तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ का अंदाज देखते बन रहा है। आयुष्मान खुराना जहां कुर्ता पहने दिख रहें हैं, वहीं शरवरी वाघ रेड कलर की साड़ी में एक नई नवेली दुल्हनिया की तरह श्रृंगार किए नजर आ रहीं हैं।

Full View

इसके अलावा भी 'ये प्रेम मोल लिया' फिल्म के सेट की तमाम तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं, जिसे देख फैंस फिल्म के लिए और अधिक उत्साहित हो उठे हैं। बता दें कि आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की ये फिल्म 27 नवंबर 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

ये प्रेम मोल लिया स्टार कास्ट

सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म होने वाली है, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ ही अनुपम खेर, सौम्या टंडन, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा जैसे कलाकार हैं। आयुष्मान खुराना इस फिल्म में आइकॉनिक रोल प्रेम का किरदार निभाने वाले हैं। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म को महावीर जैन और राजश्री प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 नवंबर से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News