Jana Nayagan Collection Day 9: विजय की फिल्म जना नायकन बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Jana Nayagan Box Office Collection Day 9: थलापति विजय की फिल्म जना नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड जाने कुल कलेक्शन
Jana Nayagan Box Office Collection Day 9 (Image Credit- Social Media)
Jana Nayagan Collection Day 9: थलापति विजय की फिल्म जन नेता इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। थलापति विजय की फिल्म जना नायकन साल की सबसे चर्चित फिल्म है। इसके साथ ही जना नायकन थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए काफी लंबे समय का इंतजार करना पड़ा। जिसके पीछ के की वजह है सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को सही समय पर सर्टिफिकेट ना देना, फिल्म पहले सिनेमाघरों में 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सर्टिफिकेट मिलने में देरी की वजह से फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी भगवंत केसरी से 50 प्रतिशत मिलती है। विलेन की कहानी को एकदम अलग तरीके से पेश किया गया है। इस फिल्म को लेकर उत्सुकता फिल्म के रिलीज के बाद ही साउथ सिनेमा में देखने को मिली है। चलिए जानते हैं थलापति विजय की फिल्म जना नायकन ने कितना कलेक्शन किया है।
जना नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 (Jana Nayagan Box Office Collection Day 9)-
जना नायकन को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं। लेकिन इसके साथ कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई है, जिसकी वजह से जना नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म के कलेक्शन में दूसरे हफ्ते थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने हिंदी सिनेमा में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। जितना साउथ सिनेमा में फिल्म को पसंद किया गया है।
जना नायकन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया है। जोकि वीरसु से काफी ज्यादा है, इसके साथ ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है। लेकिन जना नायकन के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ जना नायकन के वीकेंड कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जबकि विदेशों में इसका प्रदर्शन दमदार बना हुआ है।
ट्रैक ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, जना नायकन फिल्म ने 8वें दिन भारत में 3.98 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है, जो बुधवार को 6.10 करोड़ रूपए के मुकाबले 34.8 प्रतिशत की गिरावत हैं। भारत में जना नायकन का कलेक्शन 179.25 करोड़ रूपए रहा है। जबकि विदेशों में इसका संग्रह 260.25 करोड़ रूपए तक हो गया है।
जना नायकन के यदि 9वें दिन के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अबतक 50 लाख रूपए तक का कलेक्शन कर चुकी है।