The Traitors Season 2 Winner: द ट्रेटर्स सीजन 2 के विनर का नाम लीक, जानें

The Traitors Season 2 Winner: करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 अभी शुरू भी नहीं हुआ है और इसके विनर्स का नाम सामने आ गया है, आइए जानते हैं।

Update:2026-07-31 14:52 IST

The Traitors Season 2 Winner (Photo- Social Media)

The Traitors Season 2 Winner: रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों की इस समय बल्ले-बल्ले है, जी हां! क्योंकि एक के बाद एक रियलिटी शो दस्तक दे रहा है, जहां इन दिनों लॉकअप 2 और द अलायंस सुर्खियों में छाया हुआ है, वहीं अब एक नया रियलिटी शो भी दस्तक देने को तैयार है, जिसका नाम "द ट्रेटर्स" है, द ट्रेटर्स अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है, जिसे करण और होस्ट करेंगे। बीती शाम शो के सभी कंटेस्टेंट्स से पर्दा उठा दिया गया और अब वहीं विनर का नाम भी रिवील हो चुका था, आइए जानते हैं कि द ट्रेटर्स सीजन 2 की ट्रॉफी किसके हाथ लगने वाली है।

द ट्रेटर्स सीजन 2 कंटेस्टेंट्स

द ट्रेटर्स सीजन 2 में पूरे 21 कंटेस्टेंट्स हिस्सा बनने वाले हैं, जिनमें से कुछ बड़े सेलिब्रिटीज भी हैं, जी हां! द ट्रेटर्स सीजन 2 में एक्टर्स, इंफ्लूएंसर्स और यूट्यूबर भी शामिल हैं। श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा, अभिषेक मल्हान, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, रणवीर बरार, दलीप ताहिल, शालिनी पासी, शाहनील गिल, पारुल गुलाटी, इक्का (अंकित सिंह पट्याल), सौंदस मौकाफिर, करण सिंह मैजिक, तान्या पुरी, कुल्लू (आदित्य कुलश्रेष्ठ), रिदा थराना, हरमन सिंघा, अंश चोपड़ा, साहिल सलाथिया, प्रिश (प्रिशिता सिंह) जैसी 21 हस्तियां शो का हिस्सा हैं l।

कौन होगा द ट्रेटर्स सीजन 2 का विनर

बता दें कि 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 की शूटिंग मार्च और अप्रैल में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी, यानी कि शो की शूटिंग हो चुकी है और अब यह प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा। वहीं शो अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर विनर्स के नाम वायरल होने लगें हैं, जी हां! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक द ट्रेटर्स सीजन 2 के विनर क्रिस्टल डिसूजा और अभिषेक मल्हान हैं, हालांकि मेकर्स द्वारा अभी कुछ ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, ऐसे में न्यूज़ट्रैक द्वारा इन खबरों पर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।


कब व कहां इस शो को देख सकेंगे दर्शक

करण जौहर का मोस्ट लव्ड रियलिटी शो द ट्रेटर्स 13 अगस्त 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इस शो का नया एपिसोड हर गुरुवार रात 12 बजे आएगा। यह शो पूरी तरह से भरोसे, धोखे, झूठ और माइंड गेम्स पर आधारित होने वाला है।

Tags:    

Similar News