Akshara Singh: भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह क्यों नहीं कर रही शादी, आइए जाने इसकी सच्चाई

Akshara Singh Marriage: भोजपुरी सिनेमा की टैलेंटेड अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अक्षरा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से अपना नाम बना रहीं हैं और तेजी से सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ती जा रहीं हैं।

Update: 2023-06-30 06:57 GMT
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Akshara Singh Marriage: भोजपुरी सिनेमा की टैलेंटेड अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अक्षरा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से अपना नाम बना रहीं हैं और तेजी से सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ती जा रहीं हैं। अपने काम के साथ ही अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर भी लाइमलाइट में बनीं रहती हैं। अक्षरा सिंह 31 साल की हो चुकीं हैं और अक्सर ही उनकी शादी को लेकर चर्चा होती रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षरा सिंह शादी किसलिए नहीं कर रहीं हैं, चलिए आपको बताते हैं।

इस वजह से नहीं कर रहीं शादी

भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं जो अपनी शादी की वजह से अक्सर चर्चा में बनीं रहती हैं, उन्हीं में से एक अक्षरा सिंह भी हैं। अक्षरा सिंह की जैसे ही दुल्हन के रूप में कोई तस्वीर सामने आती है, तो उनकी शादी की अफवाहें उड़ जाती हैं, हालांकि अब तक अभिनेत्री ने शादी नहीं की हैं और न ही उनके डेटिंग की खबरें सामने आ रहीं हैं, ऐसा माना जा रहा है कि वह सिंगल हैं। अक्षरा सिंह से अबतक कई बार शादी को लेकर सवाल किया जा चुका है और वह हमेशा ही इस सवाल का जवाब देने से बचती नजर आती हैं।

अक्षरा सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में शादी न करने की वजह का खुलासा करते हुए कहा था, "आप लोग ये सवाल मेरे फैंस से पूछिए, अगर वो कह देंगे कि मैं शादी कर लूं तो मैं पक्का कर लूंगी।"

शादी पर कई मजेदार वीडियो भी शेयर करती हैं अक्षरा सिंह

अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने कई मजेदार वीडियो भी शेयर करती हैं। अबतक तो कई बार वह शादी से जुड़े सवालों पर भी मजेदार वीडियो बना चुकीं हैं, जिसे देख उनके फैंस ठहाके लगाकर हंसते हैं।

पावर स्टार को दिल दे बैठी थी अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी पावर स्टार को दिल दे बैठी थी, दोनों के इश्क के चर्चे काफी मशहूर थे, भोजपुरी दर्शक इन दोनों पर अपनी जान छिड़कते थे, पागलों की तरह इस जोड़ी पर प्यार लुटाते थे। वहीं ये दोनों भी अधिकतर ही पब्लिकली भी एक दूजे से प्रति प्यार जताने में बिलकुल भी पीछे नहीं रहते थे, लेकिन पवन सिंह ने अचानक शादी कर अक्षरा सिंह के दिल को बुरी तरह तोड़ दिया, और आज तो दोनों एक दूसरे का मुंह भी नहीं देखना चाहते।

Tags:    

Similar News